गिद्धौर प्रखंड के वार्ड संख्या 6 में मिला धमकी भरा पत्र: बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत वार्ड संख्या 6 में एक परिवार को धमकी भरा खत मिलने के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित नूनदेव माँझी ने आरोप लगाया है कि उनके घर पर एक ऐसा पत्र पहुंचाया गया, जिसमें अपराधियों द्वारा खुलेआम जान से मारने और गंभीर घटना को अंजाम देने की धमकी दी गई है।

धमकी भरे इस खत में कथित तौर पर लिखा गया है कि :

“आप भले आदमी है आप को तीन बार समझा । लेकिन आप समझ नहीं रहे, आप को मारने का पैसा मिला है, अगर केस हार गया तो आप को कोई नहीं बचा लेगा,आप का इसी में भलाई है, केस वापस ले लिजिए, अगर केस वापस नहीं लेते है तो आप समझ सकते है कि आप के साथ क्या होगा,आप के  घर 3 बार आए गेट ठोका लेकिन गेट कोई नहीं खोला अगर आप थाना गए शिकायत लेकर तो समझ लेना घर में काफी नुक्सान हो सकता ,जब हम थाना के सामने कांड करने से नही रोक पाया सकते है तो आप से क्या हो सकता है ,5 दिन का समय देते है ,आप केस वापस लीजिए डॉ”

गिद्धौर
धमकी भरा लेटर जो उनके घर में फेक कर चला गया

इस तरह की भाषा ने न सिर्फ पीड़ित परिवार बल्कि आसपास के लोगों को भी भयभीत कर दिया है।

अपराधियों के बढ़ते मनोबल से ग्रामीणों में डर

स्थानीय लोगों का कहना है कि गिद्धौर प्रखंड में हाल के दिनों में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। खुलेआम धमकी भरे पत्र भेजे जाने की घटना ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आम लोगों का जीना मुश्किल हो सकता है। लोग अब अपने घरों और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं।

थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग

पीड़ित नूनदेव माँझी और उनके परिवार ने मामले को गंभीर बताते हुए स्थानीय थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि उन्हें अपनी और अपने परिजनों की जान का खतरा महसूस हो रहा है।

पीड़ित परिवार के अनुसार आवेदन देने के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इतना ही नहीं, परिवार का आरोप है कि अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी या पुलिसकर्मी उनके घर हालचाल लेने भी नहीं पहुंचा है।

गिद्धौर
पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है

 

 

 

 

 

परिवार में भय का माहौल, रातों की नींद उड़ी

धमकी भरा खत मिलने के बाद से परिवार पूरी तरह सहमा हुआ है। घर के सदस्य लगातार डर और तनाव में जीवन बिता रहे हैं। परिवार का कहना है कि छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं में भी भय का माहौल है और रात में चैन की नींद लेना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का मानना है कि प्रशासन को ऐसे मामलों में तुरंत संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए ताकि लोगों का भरोसा कानून व्यवस्था पर बना रहे।

प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार

अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और धमकी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो यह मामला क्षेत्र में और अधिक चिंता और आक्रोश का कारण बन सकता है।

गिद्धौर थाना अध्यक्ष से AVN NEWS की दिल्ली टीम ने बात की और मामले के बारे ली जानकारी

गिद्धौर थाना अध्यक्ष राशि मलिक से बात कर उनसे इस मामले पर बयान लिया :

राशि मलिक ने बताया है कि मामले में हम संज्ञान लेते है और जांच कर के दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

गिद्धौर प्रखंड में प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए

गिद्धौर प्रखंड में सामने आई यह घटना सिर्फ एक परिवार की परेशानी नहीं बल्कि समाज में बढ़ते भय और असुरक्षा की भावना को भी दर्शाती है। जरूरत है कि प्रशासन संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा दे और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर लोगों के विश्वास को कायम रखे।

Jamui: छुपा-छुपी का खेल पड़ा बड़ा महंगा: कुडिला गांव में प्रेम प्रसंग के बाद पंचायत की मौजूदगी में हुई पकड़ुआ शादी, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर 

जमुई में धंसी कटोरवा पुलिया: NH-333A पर थमा यातायात, सिमुलतला का संपर्क टूटा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

 

Report By: Tarkeshwar Kumar Nirala.

Edited and Written by : Chandan Patel.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *