मांगोबंदर जाने वाले मार्ग पर लगा लंबा जाम, लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत

गिद्धौर। गिद्धौर स्थित दुर्गा मंदिर के सामने मांगोबंदर की ओर जाने वाले पुल पर सोमवार तकबरीन 8 बजे रात को बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार लग गई, जिससे सड़क पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। इस जाम के कारण स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों और छोटे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम से ही बालू लदे ट्रकों का आवागमन लगातार जारी था। पुल संकरा होने और ट्रकों की संख्या अधिक रहने के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। देखते ही देखते पूरा इलाका ही जाम की चपेट में आ गया।

अस्पताल की और जाने वाले मरीज भी फंसे जाम में

जाम के कारण सबसे अधिक परेशानी मरीजों और दैनिक कामकाज के लिए मार्किट की और निकलने वाले लोगों को हुई। कई बाइक सवार और ऑटो चालक घंटों जाम में फंसे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि पुल पर ट्रकों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण अक्सर ऐसी स्थिति बन जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से ट्रकों के परिचालन को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।

ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बालू लदे भारी वाहनों के लिए समय निर्धारित किया जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। लोगों ने यह भी कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन किया जाएगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्गा मंदिर पुल क्षेत्र पहले से ही व्यस्त मार्ग है। ऐसे में लगातार भारी वाहनों के दबाव से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

पुल पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग

ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल के आसपास ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

गिद्धौर
गिद्धौर के दुर्गा मंदिर पुल पर बालू लदे ट्रकों का लंबा काफिला, घंटों जाम में फंसे लोग।

स्थानीय लोगों ने क्या कहा

ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना बालू लदे ट्रकों की वजह से सड़क पर जाम लगना आम बात हो गई है। कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।

गिद्धौर के दुर्गा मंदिर पुल पर ट्रकों की वजह से लगने वाला जाम बड़ी समस्या

गिद्धौर के दुर्गा मंदिर पुल पर बालू लदे ट्रकों की वजह से लगने वाला जाम अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। प्रशासन यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाता है तो यह समस्या भविष्य में और गंभीर रूप ले सकती है।

बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत से गिद्धौर आवास पर मिलने पहुंचे लोग, मंत्री बनने पर दी बधाई, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

 

जमुई में ऑटो ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

 

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *