Jamui Road Accident: मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना बायपास रोड पर हादसा

जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना बायपास रोड पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ऑटो ने अनियंत्रित होकर पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

डायल 112 पुलिस ने तत्परता दिखाया और घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों ही घायल युवकों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायल अभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

घायलों की पहचान

इस सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवारों की पहचान इस प्रकार हुई है:

मुन्ना सिंह, पिता – रामदेव सिंह, निवासी कृष्णपट्टी मोहल्ला, जमुई

राजीव कुमार सिंह, पिता – नित्यानंद सिंह, निवासी नूमर गांव, बरहट थाना क्षेत्र

जमुई
दोनों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया

तारापुर से लौट रहे थे दोनों युवक

घायलों ने बताया कि वे दोनों बाइक से तारापुर से जमुई लौट रहे थे। इसी दौरान कटौना बायपास स्थित मधुबन लाइन होटल के समीप अचानक एक ऑटो अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सड़क सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

कटौना बायपास रोड पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित जांच और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है।

जमुई पहुंचे परिवहन मंत्री दामोदर रावत, जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर 

जमुई में मजदूर का शव मिलने से सनसनी, ललकीटांड़ इलाके में मिला संजय मांझी का शव , लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर 

Jamui: जमुई सदर अस्पताल में नवजातों पर संक्रमण का खतरा! एसएनसीयू के बगल में हो रहा पोस्टमार्टम, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

 

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *