गिद्धौर (जमुई): गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग पर गंगरा गांधी आश्रम के समीप बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गिद्धौर अस्पताल में पहुंचाया

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना में घायल युवकों की पहचान गंगरा गांधी आश्रम निवासी लक्ष्मण रावत (पिता: रमेश रावत) और बंधौरा गांव निवासी बिनय रावत (पिता: कृष्णा रावत) के रूप में की गई है।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया।

बताया जा रहा है कि हादसे में लक्ष्मण रावत को सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमुई रेफर कर दिया।

वहीं, दूसरे घायल बिनय रावत का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

गिद्धौर
सड़क हादसे में घायल युवक का इलाज के दौरान का दृश्य
Report By:  Vikki Kumar
Edited and Written by : Chandan Patel

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *