जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुआ जमुई बायपास रोड स्थित कलाली पुल पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बालू से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। इस घटना में राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक की जान बाल-बाल बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक काफी तेज गति में था और संभवतः चालक संतुलन खो बैठा। देखते ही देखते ट्रक पुल की रेलिंग से जा टकराया, जिससे जोरदार आवाज हुई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। कुछ ही पलों में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना के बाद ड्राइवर कुछ देर के लिए सहम गया था, लेकिन जब लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला तो सभी ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि अगर ट्रक पुल से नीचे गिर जाता तो एक बड़ी जानलेवा घटना हो सकती थी।

प्रशासन से मांग की है कि इस बायपास रोड पर ट्रकों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाया जाए

स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद प्रशासन से मांग की है कि इस बायपास रोड पर ट्रकों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाया जाए और पुल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। अक्सर इस मार्ग पर तेज रफ्तार और ओवरलोडेड वाहनों की वजह से हादसे की आशंका बनी रहती है।

गिद्धौर
बालू से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया

गिद्धौर में ऐसी घटनाएं आए दिन होती है

यह घटना एक बार फिर से यह सोचने पर मजबूर करती है कि थोड़ी सी लापरवाही कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। गनीमत रही कि इस बार कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है।इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आपरी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह उल्लाई नदी घाट पहुंचकर मॉल वाहक और ट्रक को कब्जे में ले मामले की छानबीन में जुट गई हैं , वही घटना के कारणो की जांच जारी है।

Report By:  Vikki Kumar
Edited and Written by : Chandan Patel

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *