आईपीएल के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 221 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। टीम की शुरुआत से लेकर अंत तक बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज दिखाया।

रहाणे-एलन की तूफानी शुरुआत

केकेआर की पारी की शुरुआत कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने की। दोनों बल्लेबाजों ने शुरू से ही तेज रन बनाते हुए महज 5 ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया।

हालांकि इस खतरनाक साझेदारी को शार्दुल ठाकुर ने तोड़ा। उन्होंने छठे ओवर में फिन एलन को आउट किया। एलन ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए।

केकेआर

शार्दुल ठाकुर ने झटके अहम विकेट

फिन एलन के बाद कैमरून ग्रीन ने 10 गेंदों में 18 रन बनाए, लेकिन 9वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। शार्दुल ने इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे का भी विकेट लिया, जो शानदार लय में नजर आ रहे थे।

अजिंक्य रहाणे की शानदार अर्धशतकीय पारी

एक छोर पर टिके रहकर अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की और सिर्फ 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
उन्होंने कुल 67 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

रघुवंशी और रिंकू सिंह का आक्रमण

मध्यक्रम में अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी को नई गति दी। रघुवंशी ने 28 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाया । 19वें ओवर तक केकेआर का स्कोर 200 के पार पहुंच गया
हालांकि इसी ओवर में हार्दिक पंड्या ने रघुवंशी को आउट किया। उन्होंने 29 गेंदों में 51 रन बनाए।

रिंकू सिंह की फिनिशिंग टच

अंत में रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाकर टीम को 221 रन तक पहुंचाया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडेय, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

क्या टूटेगा मुंबई का पहला मैच हारने का सिलसिला?

मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला बेहद खास है क्योंकि टीम पिछले 13 सीजन से अपना पहला मैच जीतने में नाकाम रही है।
मुंबई ने आखिरी बार 2012 में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर पहला मैच जीता था।

वानखेड़े में मुंबई का मजबूत रिकॉर्ड

हालांकि वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

92 मैचों में 57 जीत
जीत प्रतिशत करीब 62%

इसके बावजूद टीम अपने घरेलू मैदान पर शुरुआती मुकाबलों में संघर्ष करती रही है।

मुंबई बनाम केकेआर: किसका पलड़ा भारी?

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भी मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है।

कुल मुकाबले: 35
मुंबई की जीत: 24

कागजों पर मुंबई फेवरेट जरूर दिख रही है, लेकिन सवाल अब भी कायम है— क्या मुंबई इंडियंस इस बार अपने पहले मैच का अभिशाप खत्म कर पाएगी?

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *