इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।
दोनों टीमों का इतिहास और पिछला प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस IPL की सबसे सफल टीमों में से एक है, जिसने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता है। पिछला सीजन टीम ने तीसरे स्थान पर खत्म किया था। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012, 2014 और 2024 में ट्रॉफी जीती, लेकिन पिछला सीजन टीम के लिए निराशाजनक रहा और वे 8वें स्थान पर रहे।
हेड-टू-हेड: MI का पलड़ा भारी
मुंबई और कोलकाता के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें:
मुंबई इंडियंस: 24 जीत
कोलकाता नाइट राइडर्स: 11 जीत
वानखेड़े स्टेडियम में:
कुल मैच: 12
मुंबई: 10 जीत
कोलकाता: 2 जीत
मुंबई इंडियंस की ताकत
मुंबई इस सीजन खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं।
गेंदबाजी में बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी बेहद खतरनाक मानी जा रही है।

KKR की बैटिंग मजबूत, बॉलिंग कमजोर
कोलकाता की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आती है। टीम में फिन एलन, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन और सुनील नरेन जैसे खिलाड़ी हैं।
हालांकि, टीम के कई प्रमुख तेज गेंदबाज चोट और अन्य कारणों से बाहर हैं, जिससे बॉलिंग थोड़ी कमजोर दिख रही है।

टीम अपडेट: KKR को झटका
हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण हुए बाहर
मुस्तफिजुर रहमान उपलब्ध नहीं
मथीश पथिराना पूरी तरह फिट नहीं
दूसरी ओर, मुंबई के लिए बुमराह की वापसी बड़ी राहत है।
पिच रिपोर्ट: रन बरसेंगे
वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और बाउंस मिलता है।
कुल IPL मैच: 123
पहले बल्लेबाजी जीत: 57
चेज करते हुए जीत: 66
हाईएस्ट स्कोर: 235/1
मौसम का हाल
मुंबई में मौसम सामान्य रहेगा:
तापमान: 25–33°C
हल्के बादल
बारिश की संभावना: 25%
हवा की रफ्तार: 15 किमी/घंटा
संभावित प्लेइंग XI मुंबई इंडियंस :
रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, मिचेल सैंटनर/अल्लाह गजनफर, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक, ब्लेसिंग मुजरबानी।
कहां देखें लाइव मैच?
IPL 2026 के मैचों का लाइव टेलीकास्ट Star Sports नेटवर्क पर होगा।
वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग यानी लाइव टेलीकास्ट JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
मुकाबला हाई-स्कोरिंग और कांटे की टक्कर वाला होने की उम्मीद
मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड और संतुलित टीम उन्हें मजबूत बनाती है, लेकिन KKR की आक्रामक बल्लेबाजी मैच को रोमांचक बना सकती है। आज का मुकाबला हाई-स्कोरिंग और कांटे की टक्कर वाला होने की पूरी उम्मीद है।
