राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार रात करीब 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। तलवंडी इलाके में स्थित एक 3 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। इमारत के भूतल पर ‘दिल्ली नॉनवेज’ नाम से रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था। हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मलबे से पांच लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। सभी का इलाज जारी है। बीते एक घंटे से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अंदर कुल कितने लोग फंसे हुए हैं।

राजस्थान के कोटा शहर में तेज धमाके की आवाज और इमारत हुआ जमींदोज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से ठीक पहले जोरदार आवाज सुनाई दी, जो पटाखों या ब्लास्ट जैसी लगी। लोगों ने बताया कि अचानक तेज धमाके की आवाज आई और कुछ ही पलों में पूरी इमारत नीचे गिर गई। मलबे के भीतर से “बचाओ-बचाओ” की आवाजें भी सुनाई दीं, जिसके बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

राजस्थान

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *