गिद्धौर. थाना क्षेत्र के गिद्धौर बाजार निवासी अनिता देवी ने सोमवार की देर संध्या अपने परिजनों के साथ पड़ोस के ही कुछ लोगों द्वारा आपसी विवाद में मारपीट की घटना को अंजाम दिए जाने के मामले में गिद्धौर थाना पुलिस में शिकायती आवेदन दे मामले में पुलिसिया कारवाई की मांग की है.

पीडिता अनिता देवी ने मामले में गिद्धौर पुलिस को शिकायती दी

घटना देर संध्या सोमवार की बताई जाती है, देर शाम हुए इस मारपीट की घटना से आहत पीडिता अनिता देवी ने मामले में गिद्धौर पुलिस को शिकायती आवेदन के माध्यम से जानकारी देते बताया कि सोमवार की देर संध्या पति अरुण वर्णवाल, पुत्र अमन कुमार, रमन कुमार सभी परिजन एक साथ अपने दुकान में बैठे थे, कि इसी दौरान पड़ोसी सतेंद्र ठाकुर, शालो ठाकुर, पत्नी पिंकी देवी, चांदनी ठाकुर, पति राहुल ठाकुर सहित अन्य चार पांच की संख्या में आए असामाजिक तत्वों द्वारा मेरे दुकान में घुसकर मेरे परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगे, घटना को लेकर अनिता देवी द्वारा बताया जाता है कि इस घटना में आरोपियों द्वारा लाठी डंडे रॉड से मेरे पति अरुण वर्णवाल पुत्र अमन कुमार, रमन कुमार के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला किया जाने लगा, वहीं बीच बचाव को लेकर जब मेरे पुत्र रमन द्वारा गुहार लगाया जाने लगा तो सभी आरोपियों ने पुत्र रमन का लाठी डंडे से हमला कर बायां पैर तोड़ दिया, वहीं धारदार हथियार से मेरे पुत्र अमन पर हमला कर दिया जिससे उसका बांया पैर कट गया वहीं सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मेरे साथ छिनतई की घटना को भी अंजाम देने लगे
पीड़िता ने घटना के दौरान पड़ोसी आरोपियों पर कान बाली छीनने का भी आरोप लगाया है, इधर देर संध्या हुए इस मारपीट की घटना के बाद पीड़ित परिजनों द्वारा सभी घायलों को आनन फानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजुद चिकित्सक द्वारा मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया. इधर परिजनों के अनुसार इस घटना में गंभीर रूप से घायल अमन कुमार
का सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा उन्हें बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर किये जाने की बात बताई जाती है, फिलहाल युवक की स्थिति चिंता जनक बनी हुई है, वहीं इस घटना के संदर्भ में स्थानीय ग्रामीणों की माने तो अरुण वर्णवाल सहारा इंडिया के एजेंट के रूप में पैसा जमा निकासी का कार्य करते थे, अपने घर पर किराने की दुकान भी चलाते हैं, आरोपी पड़ोसियों द्वारा कुछ राशि सहारा इंडिया में जमा किया गया था, जिसकी मांग उनलोगों द्वारा की जाती थी, वहीं आरोपी उनके दुकान से
समान खरीदगी भी करते थे, इसी से जुड़े पैसे के लेन देन को लेकर दोनों पक्षों में सोमवार की संध्या आपसी विवाद गहरा गया जो भयंकर मारपीट की घटना में तब्दील हो गया. इधर सोमवार की देर संध्या हुए इस घटना को ले पीड़ित द्वारा गिद्धौर थाना में मामले में दोषियों पर कारवाई को ले लिखित शिकायत की गयी है.

गिद्धौर
पीड़ित का इलाज़ करते हुए डॉक्टर

गिद्धौर थाना प्रभारी ने कहा

इस संदर्भ में गिद्धौर थाना के कार्यवाहक प्रभार चला रहे थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने कहा है, शिकायती आवेदन मिला है मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांचोपरांत दोषियों पर समुचित कारवाई किया जायेगा.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *