मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के बेनीबाद थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एनएच-27 पर पिरौंधा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान मो. हुसैन (35 वर्ष) और उनके बेटे मो. रेहान (13 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बेनीबाद से अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया और चालक मौके से फरार हो गया।

मुजफ्फरपुर पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। वही बताया जा रहा है कि मृतक मो. हुसैन की बेनीबाद में टेलरिंग की एक दुकान थी। वह देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी यह भयंकर हादसा हुआ।

मुजफ्फरपुर

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दरभंगा जिले के रहने वाले थे और कई वर्षों से मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र में रह रहे थे। इस पूरे मामले पर बेनीबाद थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने बताया कि देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मृतक आपस में पिता और पुत्र थे।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *