Parliament LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज सातवां दिन.

संसद के मानसून सत्र का आज सातवां दिन है। ऑपरेशन सिंदूर और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी चर्चा होगी। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखेंगे। यह भी दिलचस्प है कि विपक्ष बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर विपक्षी दल संसद के बाहर और भीतर भी जमकर हंगामा कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे पर लोकसभा में पहले दिन की चर्चा के दौरान सरकार से कई तीखे सवाल किए। आज लोकसभा में दूसरे दिन, जबकि राज्यसभा में पहले दिन की चर्चा होगी। विपक्षी खेमा सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा।

संसद

 

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *