जी-20 समिट बैठक का आज दूसरा दिन है : और सुबह 10 बजे के बाद जी -20 समिट का तीसरा और आखिरी सेशन शुरू होगा, जिसका थीम “वन फ्यूचर” है। कल जी -20 के दो सेशन हुए थे। पहले सेशन में ही नेताओं में डिक्लरेशन पर सहमति बन गई। पहले ही दिन 73 मुद्दों पर सभी सदस्य सहमत हुए। वहीं, भारत आज ब्राजील को 2024 में G20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंपेगा। देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद दुनियाभार के शीर्ष नेता आज सेशन शुरू होने से पहले महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पहुंचे, जहां सभी नेताओं ने बापू की समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम नरेन्द्र मोदी आज कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मीटिंग करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम के साथ द्विपक्षीय भी बैठक होगी।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *