Delhi Gole Market Traffic Advisory : दिल्ली में गोल मार्केट पुनर्विकास के चलते अगले छह माह तक कुछ रास्ते बंद रहेंगे..
दिल्ली के गोल मार्केट भवन के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन का कार्य 25 जुलाई से शुरू हो गया है। एनडीएमसी द्वारा म्यूजियम, भूमिगत पैदल पारपथ और सर्विस ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। इसके कारण गोल मार्केट के आसपास के रास्ते बंद किये गया है…
Delhi Gole Market Traffic Advisory : नई दिल्ली के ऐतिहासिक गोल मार्केट भवन के संरक्षण एवं पुनस्र्थापन का कार्य 25 जुलाई से शुरू किया गया है। यहां पर एनडीएमसी द्वारा गोल मार्केट भवन में म्यूजियम के अलावा भूमिगत पैदल पारपथ एवं सर्विस ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। जिसके चलते गोल मार्केट के आसपास अगले छह महीने तक कुछ सड़कों को बंद रखा जाएगा और कुछ रास्तों में बदलाव किया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान गोल मार्केट गोल चक्कर और भाई वीर सिंह मार्ग के बीच यातायात दोनों दिशाओं में प्रतिबंधित यानि कि बंद रहेगा।
कालीबाड़ी मार्ग, जीपीओ और कुछ सर्विस लेन से भाई वीर सिंह मार्ग तक सीमित पहुंच वाहनों के लिए उपलब्ध रहेगी।
निर्माण कार्य की स्थिति के अनुसार यातायात को दूसरे रास्तों पर भेजा जा सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वह जाम से बचने के लिए गोल मार्केट की जगह अन्य वैकल्पिक या दूसरे रास्ते का इस्तेमाल व प्रयोग करें। इसे लेकर गोल मार्केट के आसपास साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस के जवान भी आसपास तैनात रहेंगे ताकि लोगों को असुविधा न हो।
यह भी पढ़े : बच्चों के दांत कब आते हैं और कौन सा दांत कब निकलता है?
डीटीसी की बस रूटों में अस्थायी बदलाव पर विचार :
डीटीसी की बस रूटों में अस्थायी बदलाव पर विचार किया जा रहा है ताकि यात्रियों को अन्य वैकल्पिक रास्तों से सुविधा मिल सके। आई.जी.आई.एयरपोर्ट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आई.एस.बीटी जाने वाले यात्रियों को पहले ही योजना बनाकर निकलने की सलाह दी गई है।
इन सड़कों पर रहेगा रूट डायवर्जन :
शहीद भगत सिंह मार्ग (आउटर सर्कल) से आने वाले वाहन गोल मार्केट पर अनिवार्य रूप से दाहिनी ओर मुड़ेंगे और पेशवा रोड, आर. के. आश्रम मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
मंदिर मार्ग से जीपीओ की ओर जाने वाले हल्के वाहन कालीबाड़ी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। वहीं, भारी वाहन तालकटोरा और शेख मुजीबुर्रहमान रोड से होकर आवाजाही करेंगे। आर. के. आश्रम मार्ग से जीपीओ या गोल मार्केट की ओर आने वाले वाहन पंचकुइयां रोड, बंगला लेन और पेशवा रोड का इस्तेमाल करेंगे।
पार्किंग पर होगी सख्ती :
- गोल मार्केट और उदयन मार्ग के पास की सर्विस लेन में पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। –
- केवल चिन्हित पार्किंग स्थान व स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अनुमति होगी।
- नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Note:
Disclaimer: यह आर्टिकल व लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। यह आर्टिकल प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल व लेख “! “दिल्ली में गोल मार्केट पुनर्विकास के चलते अगले छह माह तक कुछ रास्ते बंद रहेंगे.. !” जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को तकनीक पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।
!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!