कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं की 15 जुलाई को बैठक बुलाई है। बैठक में संसद के आगामी मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। मानसून सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद है क्योंकि विपक्षी दलों ने बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा उठाने को लेकर बेताब है।

कांग्रेस के इस बैठक में कौन से नेता शामिल होंगे

सूत्रों ने बताया है कि संसदीय रणनीति समूह की बैठक में राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा दोनों ही सदनों के उपनेता और पार्टी के मुख्य सचेतक और सचेतक भी शामिल होंगे। वही इस बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी अपने 10 जनपथ स्थित आवास पर करेंगी और इसमें रणनीति समूह के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

बिहार में हो रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR ) का मुद्दा संसद में गूंजेगा

वही,संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है जो कि 21 अगस्त तक चलेगा। सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग की तरफ से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे को उठाए जाने की पूरी संभावना है।

कांग्रेस

देश की शीर्ष अदालत में हो रही है मुकदमे की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर को चुनौती देने वाले राजनीतिक दलो॒ में कांग्रेस भी शामिल है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी इस मामले में बहस भी कर रहे हैं।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *