CBSE Supplementary and compartment exam 2025: सीबीएसई बोर्ड सप्लीमेंट्री / कंपार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 प्राइवेट छात्रों के लिए जारी, यहां देखें
CBSE Board Supplementary /Compartment Admit Card 2025: सीबीएसई बोर्ड की ओर से सीबीएसई बोर्ड सप्लीमेंट्री / कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2025 प्राइवेट से पढ़ाई करने वाले कक्षा 10वीं, और 12वीं छात्रों के लिए जारी कर दिए गए हैं।
CBSE Board Supplementary / compartment Admit Card 2025 Download Link: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीबीएसई बोर्ड सप्लीमेंट्री / कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिए गए हैं। प्राइवेट से पढ़ाई करने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड ने सप्लीमेंट्री /कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री/ कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2025 को किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री /कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 15 16,17,18,19,21, 22 और 25 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
सीबीएसई बोर्ड कीआधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र में किसी भी संचार व गैजेट उपकरण की अनुमति नहीं है। यदि कोई छात्र संचार गैजेट उपकरण अपने पास रखता या उसका उपयोग करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध UFM नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CBSE Board Supplementary Admit Card 2025: सीबीएसई बोर्ड सप्लीमेंट्री / कंपार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें-
- सबसे पहले आपको सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
- अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
- परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
यह भी पढ़े : भारत के 10 सबसे बेस्ट कॉलेज ! Top 10 college in india
एडमिट कार्ड में लिखी इन सभी जानकारियों को आप जरूर चेक करें-
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा सेंटर का पता
- परीक्षा का समय
- परीक्षा की तिथि
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार की जन्मतिथि
- उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
- परीक्षा के विषय
- परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
Note:
Disclaimer: यह आर्टिकल व लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। यह आर्टिकल प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल व लेख “! CBSE Supplementary and compartment exam 2025!” जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को तकनीक पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।
!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!
By: KP
Edited by: KP