AVN News Desk: लखीसराय जिले के पिपरिया थाना अंतर्गत वलीपुर ग्रामपंचायत के मुखिया चंदन कुमार सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
लखीसराय जिले में इस घटना से इलाके में हड़कंप
वही,मंगलवार की देर रात दियारा इलाके में गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वलीपुर ग्रामपंचायत के मुखिया चंदन कुमार उर्फ डोमू सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन कुमार को गोली लगते ही मौके पर ही मौत हो गई है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल सका है। वही घात लगाए अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी है।
बताया जा रहा है कि लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड मुख्यालय मोहनपुर गांव से मुखिया एवं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि भोज खाकर अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मुखिया चंदन कुमार सिंह को कई गोलियां लगीं। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। दौड़े-दौड़े सभी मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिए।
घात लगाए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया
वही पुलिस ने दोनों के शव को सदर अस्पताल लखीसराय ले आई है। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। वही रात होने की वजह से अधिकांश लोगों को घटना की जानकारी नहीं है।
मौके पर SP और SDPO
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही SP और SDPO मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, वलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन कुमार एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।