जम्मू-कश्मीर के रियासी (Reasi) जिले के चसाना के पास सोमवार (4 सितंबर) यानि आज सुरक्षाबल के सर्च ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. अब तक एक आतंकी मारा गया है. साथ ही दो सुरक्षाबल घायल हुए हैं.

एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि सोमवार को दो आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में J & K पुलिस को इनपुट मिली थी. जिसके आधार पर ये मुठभेड़ शुरू हुई. चसाना के तुली इलाके में गली सोहाब में मुठभेड़ चल रही है. पुलिस और सेना ऑपरेशन चला रही है. एक आतंकी को मार गिराया गया है. एक पुलिसकर्मी और एक भारतीय सेना का जवान घायल हुआ है. जिनको इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है.

पुंछ इलाके में ढेर किए थे चार आतंकी

इससे पहले बीते 2023 जुलाई के महीने में भी सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया था कि पुंछ के सिंधरा इलाके में पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था. संयुक्त अभियान सुरनकोट बेल्ट के सिंधारा शीर्ष क्षेत्र में शुरू किया गया, जिसके बाद गोलीबारी हुई थी.
भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा था कि सेना के विशेष बल, राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान अन्य सुरक्षा बलों के साथ ऑपरेशन का हिस्सा थे. ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादी कदाचित विदेशी आतंकवादी हैं.

घुसपैठ की कोशिश भी किया था नाकाम

इसके अलावा अगस्त के महीने में भी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मारकर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया था. अधिकारियों ने बताया था कि बालाकोट सेक्टर में मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन, 30 राउंड कारतूस, दो हथगोले और पाकिस्तानी मूल की कुछ दवाएं बरामद की गई थीं.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *