जयपुर मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डूंगरपुर में भाजपा राजस्थान की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान रोड शो किया। इस दौरान वह विपक्षी गठबंधन INDIA पर काफी हमलावर नजर आए। साथ ही उन्होंने द्रमुक और उनके INDIA गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के नेताओं पर सनातन धर्म को खत्म करने की बात करने का आरोप लगाया है। गहलोत सरकार पर भी अमित शाह जमकर बरसे हैं।

जयपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डूंगरपुर में भाजपा राजस्थान की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ के दौरान रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस राज्य में पांच साल में केवल भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ा है।

साथ ही, उन्होंने द्रमुक और उनके INDIA गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के नेताओं पर सनातन धर्म को खत्म करने की बात करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने हिंदू संगठनों की तुलना प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से करने के लिए राहुल गांधी पर जोर दार निशाना साधा हैं।

उदयनिधि की टिप्पणी पर अमित शाह का पलटवार

द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन की इस टिप्पणी पर कि ‘सनातन धर्म’ को खत्म किया जाना चाहिए और केवल विरोध नहीं किया जाना चाहिए, इस पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा है कि, “पिछले दो दिनों से, इंडिया गठबंधन के लोग ‘सनातन धर्म’ का बार बार अपमान कर रहा है। द्रमुक और कांग्रेस पार्टी के नेता सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए ‘सनातन धर्म’ को खत्म करने की बात कर रहे हैं और यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने हमारे ‘सनातन धर्म’ का अपमान किया है।”

दूसरी परिवर्तन यात्रा को दिखाई हरी झंडी

शाह ने दूसरी परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद राजस्थान में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को याद किया और कहा कि बजट पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है, लेकिन हमारा कहना है कि इसपर पहला अधिकार गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ वर्गों का है।

राहुल गांधी पर भी किया करारा प्रहार

भाजपा नेता ने हिंदू संगठनों की तुलना लश्कर-ए-तैयबा से करने के लिए राहुल गांधी पर साधा निशाना । उन्होंने कहा, “आज कांग्रेस पार्टी कहती है कि अगर मोदी जी जीतेंगे तो, सनातन राज करेगा। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू संगठन, लश्कर-ए-तैयबा से भी ज्यादा खतरनाक हैं।”

उदयनिधि ने दिया सनातम धर्म पर विवादित बयान

दरअसल, शनिवार को चेन्नई में एक सम्मेलन सभा को संबोधित करते हुए, तमिलनाडु सरकार में खेल और युवा मामलों के मंत्री उदयनिधि ने सनातन धर्म के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा, “कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता है, उन्हें केवल समाप्त किया जाना चाहिए। हम डेंगू, मच्छरों, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते, हें उन्हें जड़ से मिटाना है। उसी तरह, हमें सनातन को मिटाना है। केवल सनातन का विरोध करने के बजाय, इसे खत्म करना चाहिए।”

उदयनिधि पर डीएमके नेता का तीखा प्रहार

डीएमके नेता की टिप्पणी पर जवाब देते हुए, अन्नामलाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर पोस्ट किया, “गोपालपुरम परिवार का एकमात्र संकल्प राज्य जीडीपी से ज्यादा संपत्ति जमा करना है। थिरु @उदयस्टालिन, आप, आपके पिता और आप दोनों विचारक के पास ईसाई मिशनरियों से खरीदा हुआ विचार है और उन मिशनरियों का विचार अपनी दुर्भावनापूर्ण विचारधारा को दोहराने के लिए आपके जैसे को विकसित करना था।”

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *