Govinda Divorce News: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने 1987 में सुनीता आहूजा संग शादी की थी. वही दोनों की लव लाइफ काफी फिल्मी भी है. वही दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. उनकी बॉन्डिंग चर्चा में रहती है. हालांकि, अब खबरें यह हैं कि दोनों की शादी ठीक नहीं चल रही हैं. वही दोनों जल्द तलाक लेने वाले हैं. वही रिपोर्ट्स हैं कि गोविंदा का एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है.

बॉलीवुड एक्टर राजा बाबू यानी गोविंदा ने किया रिएक्ट

वही इन सब खबरों के बीच में अब गोविंदा की फैमिली की तरफ से रिएक्शन सामने आया है. ETimes ने गोविंदा की फैमिली के क्लोज सोर्स के हवाले से लिखा है कि- सुनीता ने कुछ महीने पहले सेपरेशन नोटिस भेजा था, लेकिन उसके बाद से कोई भी मूवमेंट नहीं है.

जब गोविंदा से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा- ‘अभी केवल बिजनेस को लेकर बातचीत चल रही है…..मैं अपनी फिल्म शुरू करने के प्रोसेस में हूं.’ वहीं सुनीता ने इन सभी खबरों पर अभी तक रिएक्ट नहीं किया.

‘फैमिली मेंबर्स की वजह से हुई अनबन’

इसके अलावा गोविंदा की मैनेजर Shashi Sinha ने कहा है कि, ‘फैमिली के कुछ मेंबर्स ने कुछ बयान दिए थे जिसके कारण गोविंदा और सुनीता के बीच में मतभेद हो गए हैं. इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं है. वही गोविंदा एक फिल्म शुरू करने के प्रोसेस में हैं जिसके लिए आर्टिस्ट हमारे ऑफिस आ रहे हैं. हम सब मिल कर इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.’

आप को बता दें कि गोविंदा और सुनीता की पर्सनल लाइफ को लेकर Reddit की एक पोस्ट वायरल हुई थी. वही इस पोस्ट में लिखा था कि गोविंदा और सुनीता तलाक ले रहे हैं. वही गोविंदा का 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है.

गोविंदा

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *