ईपीएफओ यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कुछ मामलों में ऑनलाइन ट्रांसफर क्‍लेम को अब सरल बनाने के लिए सुधार किया है. वही इस बदलाव से पीएफ ट्रांसफर प्रोसेस और सरल हो जाएगी. साथ ही ट्रांसफर करने में हो रही देरी भी अब घट जाएगी और दक्षता बढ़ाने की उम्मीद है. वही ईपीएफओ (EPFO) ने नौकरी बदलने वालों को बड़ी राहत देने के लिए ही यह कदम उठाया है. ये सभी काम आधार और अन्‍य डॉक्‍यूमेंट की मदद से अब पूरा हो सकेगा.

वही कर्मचारी भविष्‍य निध‍ि संगठन अक्‍सर अपने नियमों में समय समय पर बदलाव करता रहता है, ताकि सदस्‍यों को सही लाभ मिल सके. वही इसी के तहत ईपीएफओ (EPFO) ने ट्रांसफर नियमों में भी बदलाव किया है. अब कर्मचारी आसानी से खुद ही अपने EPF अकाउंट को ट्रांसफर आसानी से कर सकेंगे. दरअसल, ताजा बदलाव के तहत ईपीएफओ ने नौकरी बदलने पर प्रॉविडेंट फंड के ट्रांसफर करने के बेहद सरल बनाया है और अब नौकरी बदलने पर अब मेंबर्स को पुराने या नए एम्पलॉयर के जरिए प्रॉविडेंट फंड ट्रांसफर करने के नियम को अब खत्म कर दिया गया है.

क्‍या होंगे लाभ?

तुरंत ट्रांसफर: वही कुछ मामलों में नियोक्ता के हस्तक्षेप की आवश्यकता को समाप्त करके, अब ट्रांसफर प्रॉसेस में तेजी आएगी.

सुविधाजनक मैनेजमेंट: सदस्यों के पास ईपीएफओ पोर्टल पर सीधे ट्रांसफर की अब क्षमता होगी.

बेहतर ट्रांसपैरेंसी: सरल प्रॉसेस स्पष्टता को बढ़ावा देगी और नियोक्ताओं पर निर्भरता कम करेगी.

इन अकाउंट पर नहीं नियोक्‍ताओं का दखल

गौरतलब यह है कि 1 अक्टूबर, 2017 के बाद से आवंटित यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़े और आधार से जुड़े सदस्य आईडी के लिए, नियोक्ता का हस्तक्षेप अब आवश्यक नहीं है. इसी प्रकार, 1 अक्टूबर 2017 के बाद जारी किए गए, लेकिन एक ही आधार से जुड़े कई सारे यूएएन से संबद्ध सदस्य आईडी के बीच ट्रांसफर के लिए, एक सरल प्रॉसेस लागू किया गया है.

कौन से अकाउंट किए जाएंगे ट्रांसफर?

1 अक्टूबर, 2017 से पहले जारी किए गए UAN से जुड़े सदस्य आईडी और आधार से जुड़े ट्रांसफर के लिए सुव्यवस्थित ट्रांसफर प्रोसेस के लिए दोनों अकाउंट पर एक ही नाम, डेट ऑफ बर्थ और जेंडर होना आवश्यक है. वही अलग-अलग UAN से जुड़े सदस्य ID के बीच ट्रांसफर किया जा सकता है, बशर्ते कि कम से कम एक UAN 1 अक्टूबर, 2017 से पहले आवंटित किया गया हो और उसी आधार नंबर से जुड़ा हुआ हो. यह तभी लागू होता है जब नाम, डेट ऑफ बर्थ और जेंडर सभी सदस्य आईडी में एक समान रूप से दर्ज हों.

ईपीएफओ में कैसे करें Aadhaar को लिंक?

EPFO सदस्य ई-सेवा वेबसाइट पर जाएं और
अपने UAN , पासवर्ड और कैप्चा का उपयोग करके वेबसाइट को लॉग इन करें.

‘मैनेज’ मेनू पर जाएं और ‘KYC’ विकल्प चुनें. अब आधार के लिए बॉक्स को चेक करें.

वही अपना 12 अंकों का आधार नंबर और नाम दर्ज करें जैसा कि आपके आधार कार्ड पर दिखाई देता है.

वही सत्यापन के लिए जानकारी सबमिट करने के लिए ‘सेव’ (SAVE) पर क्लिक करें.

आपके आधार डिटेल को UIDAI रिकॉर्ड के साथ क्रॉस-चेक किया जाएगा.

वेरीफिकेशन के बाद, आपका आधार आपके EPF खाते से सफलतापूर्वक जुड़ जाएगा.

ईपीएफओ

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बनेरहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *