Mumbai: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से बुधवार को एलीफेंटा द्वीप जाते समय एक नौका पलट गई। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक यात्री की मौत होने की खबर सामने आ रही है वहीं 85 अन्य यात्रियों को बचाए जाने की बात कही जा रही है। जबकि करीब एक दर्जन अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

नौके में सवार थे 80 यात्री

जानकारी के अनुसार नौका में लगभग 80 यात्री सवार थे, हालांकि सटीक संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। यह नौका मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी, जब करीब शाम 4 बजे एक छोटी नाव उससे टकरा गई और इसके बाद नौका पलट गई। वही घटना के तुरंत बाद जारी वीडियो में बचाव अभियान चलता हुआ दिखाया गया है।

मुंबई में बीएमसी ने जारी किया बयान

वहीं इस मामले में बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन ने बयान जारी कर बताया है कि विमान में चालक दल समेत कुल 85 यात्री सवार थे। अब तक 80 लोगों को बचा लिया गया है और 5 लोग लापता हैं। वही अस्पताल में भर्ती 5 लोगों की हालत बहुत गंभीर है और 1 की मौत हो गई है। बाकी लोगों की हालत फिलहाल स्थिर है।

रक्षा अधिकारी ने दी जानकारी

वहीं रेसक्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एक रक्षा अधिकारी ने बताया है कि नौसेना और तटरक्षक बल ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। नौसेना की 11 नावें और मरीन पुलिस की तीन नावें तथा तटरक्षक बल की एक नाव को इलाके में तैनात किया गया है।

बचाव अभियान में शामिल है चार हेलीकॉप्टर

रक्षा अधिकारी ने आगे बताया है कि अन्य एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों की खोज और बचाव अभियान में चार हेलीकॉप्टर शामिल है, वहीं इसमें स्थानीय पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण और इलाके के मछुआरे भी बचाव कार्य में शामिल किया गया हैं।

मुंबई
बचाव अभियान में जाते हुए कर्मी

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News  पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *