Delhi News: दिल्ली में बीजेपी अपना सुखाड़ को ख़त्म करने के लिए झारखंड की तर्ज पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी जदयू और लोजपा (आर) के साथ गठबंधन करेगी। पार्टी ने दोनों सहयोगी दलों को तीन से पांच सीटें देने का फ़िलहाल मन बनाया है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए इसी हफ्ते कोर ग्रुप के साथ चुनाव प्रबंध समिति और उम्मीदवार चयन समिति गठित करने की योजना भी बनाई है।

दिल्ली में जीत का सुखाड़ खत्म करने के लिए पार्टी पूर्व सांसदों, कद्दावर पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं को भी चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति बना रही है। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि जदयू (JDU) और लोजपा (LJP-R ) को संगम विहार, बुराड़ी, सीमापुरी सहित कुछ मुस्लिम बहुल सीटें दी जा सकती है। हालांकि, यह संख्या पांच से अधिक नहीं होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल फरवरी में खत्म होना है। ऐसे में अगले साल जनवरी के अंत में विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।

झारखंड और महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली का रुख करेंगे आरएसएस के कार्यकर्ता

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आरएसएस हरियाणा की तर्ज पर पूरी ताकत झोंकेगा। संघ सूत्रों ने कहा कि फिलहाल उनके कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र और झारखंड में डेरा डाल रखा है। 20 नवंबर को मतदान के बाद सभी कार्यकर्ता दिल्ली का रुख करेंगे। ऐसे में इस महीने के अंतिम सप्ताह में चुनाव प्रचार में तेजी दिखेगी। संघ की योजना घर-घर संपर्क करने और नुक्कड़ सभाएं करने की है।

प्रवेश वर्मा, बिधूड़ी को मौका, मौजूदा विधायकों का कट सकता टिकट पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी को भी विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया जा सकता है। दोनों नेताओं को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था। इसके अलावा कम से कम आठ कद्दावर पार्षद भी चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, मौजूदा विधायकों में से ज्यादातर को टिकट मिलने की संभावना नहीं है।

दिल्ली
फाइल फोटो: रमेश विधूड़ी और प्रवेश वर्मा

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *