Lebanon News: लेबनान में एक पेजर सीरियल ब्लास्ट में हजारों लोग घायल हो गए हैं, जिसमें कुछ लोगों के मारे जाने की पुष्टि भी हुई है. वही दावा किया जा रहा है कि जिन पेजर्स में धमाके हुए हैं उन्हें हिज्बुल्लाह ने हाल ही में खरीदे थे. वही इस बीच कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं, जिसमें MOSSAD और डिवाइस बनाने वाली कंपनी के बीच सांठगांठ के दावे भी शामिल हैं.

वही लेबनान में उस समय अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया, जब यहां एक के बाद एक सैकड़ों पेजर्स फट गए. वही इस सीरियल ब्लास्ट में कम से कम 9 लोग मारे गए हैं, और 2700 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. वही हिज्बुल्लाह ने इस धमाके के लिए इजरायल को जिम्मेदार माना है. और कई दावे किए जा रहे हैं, जिसमें डिवाइस हैकिंग और इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद और पेजर डिवाइस बनाने वाली कंपनी के बीच सांठगांठ के दावे भी किए जा रहे हैं.

लेबनान

वही इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है कि जिन पेजर्स में ब्लास्ट हुए हैं, वे हाल ही में खरीदे गए थे. दरअसल, इजरायली सर्विलांस से बचने के लिए हिज्बुल्लाह के लड़ाके पेजर्स जैसे कम्युनिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल अक्सर करते है. और इससे वे इजरायल की पकड़ से बच पाते हैं.

हाल ही में खरीदे गए थे ब्लास्ट होने वाले सभी पेजर्स

वही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लेबनान की राजधानी बेरूत में विस्फोट करने वाले पेजर्स अल्फान्यूमेरिक हैं. वही संभावित रूप से इसे ताइवान की गोल्ड अपोलो कंपनी लिमिटेड ने बनाई थी. हालांकि, एवीएन न्यूज़ इस तरह के दावों की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन दावा है कि जो पेजर्स ब्लास्ट हुए हैं, उनके लेबल ताइवानी कंपनी से मिलते-जुलते हैं. वही इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक, इन्हें हिज्बुल्लाह ने हाल ही में खरीदे थे.

लेबनान

लेबनान के साथ सीरिया में भी ब्लास्ट के हुए दावे

वही पेजर्स ब्लास्ट को लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं.वही सोसल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में ब्लास्ट को ‘साइबर हमला’ करार दिया गया है और कहा गया है कि हिज्बुल्लाह के लड़ाकों द्वारा कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर धमाके में लेबनान के साथ सीरिया में भी लोग घायल हुए हैं और कम से कम सात लोग मारे गए हैं.

हिज्बुल्लाह ने पेजर्स के इस्तेमाल पर लगाई रोक

हिज्बुल्लाह की तरफ से धमाके को लेकर बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने इजरायल को जिम्मेदार माना है और साजिश रचने का आरोप लगाया है. वही स्थानीय हेल्थ मिनिस्ट्री की मानें तो ब्लास्ट में अब तक आठ लोग मारे गए हैं. और इसे हिज्बुल्लाह अपने लिए बड़े खतरे की तरह देख रहा है और अब तक के इतिहास में इसे बड़ी सुरक्षा चूक मान रहे हैं. वही इस हादसे के बाद उसने अपने लड़ाकों को पेजर के इस्तेमाल न करने की सलाह दी है और उसे तुरंत फेंकने को कहा है.

पेजर ब्लास्ट के बाद उठ रहे कई सारे सवाल

वही सीरियल ब्लास्ट के बाद ऐसे तो कई तरह के दावे किए हैं, लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है. इस धमाके पर न तो इजरायल ने आरोपों का खंडन किया है और ना ही हिज्बुल्लाह की तरफ से अपने दावों के लिए कुछ सबूत पेश किए गए हैं. दरअसल, ये कयासबाजी इसलिए भी है क्योंकि हाल के महीने में इजरायल ने लेबनान, ईरान समेत आसपास के कई मुल्कों में अटैक किए हैं, जिसमें हमास चीफ इस्माइल हानियेह की मौत का भी एक सवाल है.

वही ब्लास्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं, “क्या साइबर हमले से पेजर में विस्फोट हो सकता है?, वही क्या पेजर का रिमोट से विस्फोट संभव है? या क्या MOSSAD ने डिवाइस बनाने वाली कंपनियों के साथ किसी प्रकार का कोई सौदा किया था?”

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *