गिद्धौर/जमुई : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय में कुव्यवस्था का मामला बीते मंगलवार को सामने आया था। यहां बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं दिया जा रहा था। जिसके बाद बच्चे विद्यालय के समय में बाजार से छोला, चाट, समोसा खरीदते और खाते हुए दिखाई दे रहे है। जिसपर पत्रकार ने जब कन्या मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक निरंजन पासवान से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया की गैस सिलेंडर खत्म हो गया और एजेंसी से भरी हुई टंकी यानी सिलेंडर भेजने में देर हुआ है, इसलिए मध्याह्न भोजन नही बन पा रहा है। रसोइया आई है। खाना खिलाएंगे बच्चों को देर लगेगा थोड़ा सा। कल छुट्टी था, परसों छुट्टी था, परिस्थिति समझिए थोड़ा सा। हमारे यहां कभी खाना बंद नहीं होता है। वहीं विद्यालय सूत्रों से नाम नहीं छापने की शर्त पर मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मध्याह्न भोजन की रसोइया नहीं आई थी। एक आई, जिसने साफ सफाई की और चली गई। इसलिए भोजन नहीं पकाया जा सका।

गिद्धौर बीडीओ सुनील कुमार ने किया निरीक्षण

वहीं मध्याह्न भोजन न बनने और विद्यालय में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था न होने की जानकारी जब पत्रकार द्वारा गिद्धौर बीडीओ सुनील कुमार को दिया गया तब मामले पर संज्ञान लेते हुए कन्या मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अनियमितता की मिली शिकायत के बारे में जानकारी लेते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। जो भी इसमें दोषी होगा उन पर कारवाई किया जाएगा।

गिद्धौर

बिक्की कुमार की रिर्पोट गिद्धौर जमुई

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *