गिद्धौर/जमुई : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा गिद्धौर के एक सार्वजनिक स्थल पर अलौकिक रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन झाझा विधायक दामोदर रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हुई। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी ने ईश्वरीय सेवा ओम शांति की बहन को सच्ची रक्षा बंधन के आध्यात्मिक रहस्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को रक्षाबंधन का अलौकिक एवं आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन वास्तव में सभी बन्धनों से मुक्त हो एक परमात्मा से सम्बन्ध जोड़ने का बंधन है।

विधायक दामोदर रावत ने किया दीप प्रज्जवलित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दामोदर रावत ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय लोगों ने आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का प्रयास कर रही है। अलौकिक रक्षाबंधन कार्यक्रम में दिव्यता की अनुभूति होती है।

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी बहनों ने सभी को बांधे रक्षा सूत्र

ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा इस मौके पर सभी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा गया। कार्यक्रम के समापन पर गिद्धौर सेंटर की ब्रह्मकुमारी सरिता बहन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान स्थानीय सभी महिला–पुरुष मौजूद रहे।

संवाददाता बिक्की कुमार की रिर्पोट गिद्धौर जमुई :-

प्रजापिता

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *