देश में झारखण्ड, तेलंगाना सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया है कि संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया गवर्नर बनाया गया है। वहीं, झारखंड के गवर्नर रहे सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है उनके पास मणिपुर के गवर्नर का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

गवर्नर की नियुक्तियां 

असम के गवर्नर रहे गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी बनाया गया है। वहीं, सी एच विजयशंकर को मेघालय का, हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान, रमन डेका को छत्तीसगढ़, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना और ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का गवर्नर नियुक्त किया गया है। और इसके अलावा के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनाया गया है।

शनिवार रात को राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का गवर्नर नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से ही प्रभावी होंगी।

पुडुचेरी के उपराज्यपाल बनाए गए कैलाशनाथन गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। कैलाशनाथन पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल में उनके मुख्य प्रधान सचिव थे। इसी साल 30 जून को उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया है। 2013 में सेवानिवृत्ति के बावजूद उन्हें 11 सेवा विस्तार दिए गए थे।

राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित हॉल का नाम को बदला गया

राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम अब बदलकर गुरुवार को ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ किया गया है। ये हॉल विभिन्न ओपचारिक समारोहों के आयोजन स्थल हैं।

राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति कार्यालय और निवास राष्ट्र के प्रतीक हैं और जनता की एक अमूल्य विरासत भी हैं। बयान में कहा गया है कि, इन्हें जनता के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन के माहौल को भारतीय सांस्कृति मूल्यों और लोकाचार के अनुरूप बनाने के निरंतर प्रयास किए गए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दो प्रतिष्ठित हॉल ‘दरबार हॉल’ का नाम बदलकर ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदलकर ‘अशोक मंडप’ किया गया है।

गवर्नर

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *