|| ऑनलाइन वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? ! How to Check your name in voter list online 2024?||

Voter list me apna naam check kaise kare :  जैसा की आप सभी को पता है, भारत एक लोकतांत्रिक देश है। ऐसे में यदि आप भी लोकसभा, विधानसभा या स्थानीय निकाय चुनाव (Election) में वोट डालना चाहते हो, तो इसके लिए आपको यह जांचने की जरूरत है की आपका नाम मतदाता व वोटर लिस्ट के सूची में शामिल है भी या नहीं। इस लिए इस पोस्ट में हम जानेगे की…!

Matdata suchi, voter list me apna naam kaise check kare?

कई बार ऐसा होता है की, मतदाता सूची में परिवर्तन होने के कारण कई लोगों का नाम सूची से बाहर हो जाता हैं। जिसके कारण वे मतदान नहीं कर पाते है। चुनाव चाहें लोकसभा, विधानसभा या स्थानीय निकाय चुनाव का ही क्यों न हो। मतदान करने के लिए आपका नाम मतदाता सूची में होना जरुर हैं। तो चलिए जानते हे की घर बैठे ऑनलाइन वोटर लिस्ट में नाम कैसे ढूंढे? 

voter-list-me-apna-naam-check-kaise-kare

आप कही से भी Online बहुत ही आसानी से voter list में अपना नाम चेक कर सकते है। voter list me apna naam check करने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP)  www.nvsp.in की वेबसाइट पर जाना होगा।

 

NVSP की वेबसाइट (website) पर जाइये और मतदाता सूची में अपना नाम खोजिए। 

यहां आप 3 तरीकों से मतदाता सूची में अपना नाम सर्च कर सकते हैं।

 

  1. Your Details – यानि अपनी डिटेल्स fill up करके।
  2. EPIC (Election Photo ID Card) Number से जो आपके Voter ID Card पर मोटे अक्षरों में लिखा हुआ होता हैं।
  3. SMS के माध्यम से! 

 

यहां हमलोग तीनो ही तरीकों से जानेगे की मतदाता सूची में अपना नाम कैसे चेक करे। 

तो चलिए सबसे पहले हमलोग पहले तरीके से जानेगे यानि की

1. “Your Details” द्वारा यानी अपनी पूरी डिटेल्स भरकर अपना नाम चेक करना सिख लेते हैं।

Voter list me apna naam kaise check kare?

स्टेप 1: सबसे पहले आप  NVSP (www.nvsp.in) की वेबसाइट पर जाए। यहाँ आपके बायीं ओर Search का एक box दिखेगा। 

जैसा की आप निचे के स्क्रीनशॉट में देख पा रहे हैं। उस box के उपर क्लिक करते ही, एक नया पेज ओपन हो जायेगा। जिसका https://electoralsearch.eci.gov.in/होगा।

Voter List

Search

Search Your Name Electoral Roll

स्टेप 2: जेसा की मैंने आपको उपर बताया पहले वाले तरीके में आपको अपनी पूरी डिटेल्स डालनी है। 

डिटेल्स में आपको अपना :

नाम, 

पिता या पति का नाम, 

उम्र, 

राज्य, 

लिंग, 

जिला, 

विधानसभा निर्वाचन (Assembly Constituency) क्षेत्र का नाम डालकर अपना नाम चेक करना होता हैं।

 

  1. Name : अपना नाम लिखे, याद रहे यहाँ वही नाम लिखना है। जो आपके पहचान पत्र पर लिखा हुवा है।
  2. Age/DOB : अपने जन्मदिन की तारीख डाले।
  3. Gender : अपना लिंग सेलेक्ट करें।
  4. State : अपना state यानि राज्य सेलेक्ट करे।
  5. District : अपना District यानि सेलेक्ट करे।
  6. Assembly Constituency: यहाँ आप अपना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सेलेक्ट करे।
  7. Code: code के सामने लिखे कैप्चा कोड को डाले।
  8. Search : पूरी डिटेल्स fill up कर देने के बाद, अब आप Search की बटन पर क्लिक कर दे।

 

स्टेप 3 :  वोटर लिस्ट मे अगर आपका नाम मैजूद होगा। तो आपके सामने आपके voter id की पूरी डिटेल्स आ जाएगी। वरना कोई भी Result Show नहीं होगा।

स्टेप 4 : यहाँ से अब आपको आपके मतदाता सूचना (Voter Information) की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

 

इसमें अब आपको :

State, 

Assembly Constituency, 

Name, 

Gender, 

EPIC No, 

Father’s/Husband’s Name, 

Part Number, 

Part Name, 

Serial No, 

Polling Station, 

Polling Date और Last Update की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इस तरह से आप अपना डिटेल्स डालकर voter list में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

 

2. EPIC Number से Voter List मे अपना नाम कैसे ढूंढे?

 

दूसरा तरीका यह है की अब आप अपने नाम से सर्च करने के बजाय मतदाता पहचान-पत्र क्रमांक संख्या (EPIC) से search करें। 

इसके लिए आपको इसी पेज पर ही आप्शन भी मिल जाएगा। वैसे देखा जाये तो Voter ID Card क्रमांक संख्या की मदद से नाम search करना काफी सरल हैं। क्योंकि पहले वाले तरीके में आपको बहुत सारी डिटेल्स देना होता हैं। ऐसे में आप EPIC नंबर द्वारा बहुत ही आसानी से अपना नाम सर्च कर सकते हैं।

 

सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की वेबसाइट www.nvps.in पर जाएं। फिर मतदाता पहचान पत्र क्रमांक द्वारा खोजे (Search by EPIC No) पर क्लिक करें।

  1. EPIC No. : इसमें अब आप अपना पहचान पत्र क्रमांक संख्या डाले।
  2. State : अपना राज्य सेलेक्ट करें।
  3. Code: Captcha code डाले।
  4. Search : सारी डिटेल्स डालने के बाद, Search की बटन पर क्लिक कर दे।

उसके बाद पहले वाले तरीके के ही तरह आपका रिजल्ट व डिटेल्स आपके सामने आ जायेगा। 

इस तरह से आप अपने EPIC No के द्वारा भी मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। 

वैसे आंध्रप्रदेश, बिहार और तमिलनाडु वाले लोगों के लिए मेसेज की सुविधा भी प्रदान की गई है

3. SMS के माध्यम Voter List मे अपना नाम कैसे पता करे?

{1} चलिए जान लेते है की वोटर लिस्ट के सूची में नाम है भी या नहीं यह पता करने के लिए मेसेज वाला तरीका क्या है आइए जानते है 

आंधप्रदेश, बिहार और तमिलनाडु के लोग message send करके भी अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

इसके लिए आपको, ELE फिर 10 अंकों वाला मतदाता पहचान संख्या (पहचान पत्र क्रमांक संख्या) लिखकर 56677 पर send कर देना है। 

उदाहरण के तौर पर ELE TDA1234568 लिखें और फिर 56677 (send) कर दें। 

मेसेज सेंड होने पर आपका वोटर डिटेल्स आपको  SMS के मध्यम से आपके मोबाइल नंबर सेंड कर दिया जायेगा।

Note: अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए हुऐ विडियो के लिंक पर क्लिक करके देखे: 

Note:

|| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल (आलेख ), लेख ! ऑनलाइन वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? !voter-list-me-apna-naam-check-kaise-kare ! जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को  तकनीक (Teck Tips, Tech Knowledge) के विषय में पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।

!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!

By: KP
Edited  by: KP
YouTube channel link: AVN India “my thought your views”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *