Sahara India Refund Start 2025

Sahara India Refund Start 2025 : सहारा इंडिया परिवार का पैसा वापस मिलना शुरू और कैसे करें आवेदन रिफंड के लिए? – जानें

सहारा इंडिया कंपनी की ओर से काफी लंबे समय के बाद उन सभी निवेशकों के लिए लाभ देने के उद्देश्य से रिफंड का कार्य शुरू किया गया है। इस रिफंड प्रक्रिया के कारण जिन निवेशकों ने सहारा इंडिया कंपनी में पिछले सालों में अपने पैसे जमा किए हैं, उनके लिए ख़ुशी की घड़ी अब आ गयी है, उन सभी निवेशकों का उनका पैसा ब्याज समेत उन्हें अब वापस किया जा रहा है।

रिफंड का यह पैसा डायरेक्ट निवेशकों के बैंक खाते में वापस किया जा रहा है, जो की किस्तों के माध्यम से दिया जा रहा है। सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा यह निर्णय लिया गया है, कि निवेशकों का सारा पैसा किस्तों के माध्यम से वर्ष 2026 से 27 तक उन्हें वापस कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: LIC प्रीमियम रसीद ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

Sahara India Refund Start 2025

Sahara India Refund Start 2025 :  सहारा इंडिया कंपनी की रिफंड प्रक्रिया की ओर से अब तक लाखों की संख्या में निवेशकों के लिए पहली किस्त का लाभ उन्हे पहुंचा दिया गया है। सहारा इंडिया कंपनी की पहली किस्त का रिफंड कार्य वर्ष 2023 से शुरू करवाये गाये थे, जिसमें निवेशकों के लिए केवल ₹10000 का लाभ दिया गया है।

रिफंड की पहली ₹10000 की किस्त प्राप्त करने के बाद निवेशकों के मन में अब अपना पैसा वापस प्राप्त करने की एक नई उम्मीद जग चुकी है, जिसके चलते सहारा इंडिया कंपनी उन सभी निवेशकों के प्रति काफी संवेदनशील है। पहली किस्त के बाद सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा इन निवेशकों के लिए दूसरी किस्त का प्रबंध भी किया जा रहा है।

Sahara India Refund Start:

सहारा इंडिया रिफंड प्राप्त करने के लिए क्या करें?

  • अगर आप सहारा इंडिया कंपनी के निवेशक है तथा रिफंड प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए ये कार्य करना अनिवार्य होंगे, जो नीचे इस प्रकार है।-
  • निवेशकों के लिए अपने खाते में KYC के दौरान आधार एवं मोबाइल नंबर लिंक करवाना होगा।
  • रिफंड का पैसा प्राप्त करने के लिए खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) का होना अनिवार्य है।
  • कंपनी के द्वारा निवेशकों के लिए आवेदन के आधार पर ही लाभ दिया जाएगा।
  • आवेदन के लिए निवेदक के पास निवेश संबंधी डॉक्यूमेंट्स एवं बैंक संबंधी डिटेल भी होनी चाहिए

सहारा इंडिया कंपनी की रिफंड लिस्ट

सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा जितने भी आवेदन रिफंड के लिए स्वीकृत किए जाते हैं, उनके लिए सुविधा देने हेतु सहारा इंडिया कंपनी की रिफंड लिस्ट को भी जारी किया जाता है। अगर निवेशकों का नाम रिफंड लिस्ट में शामिल होता है, तो उनके लिए कंपनी के द्वारा 30 से 45 दिनों के भीतर ही रिफंड की किस्त का पैसा  बैंक खाते में पहुंचा दिया जाता है।

  • रिफंड प्राप्त हो जाने से फायदे
  • सहारा इंडिया कंपनी का रिफंड प्राप्त हो जाने से निवेशकों के लिए कई फायदे हो रहे हैं, जैसे कि इस प्रकार है।-
  • निवेशकों का पिछले कई सालों से फंसा हुआ पैसा, अब वापस उन्हें प्राप्त हो पा रहा है।
  • रिफंड प्रक्रिया के दौरान निवेशकों के उनका बकाया पैसे के साथ उनका ब्याज भी वापस किया जाएगा।
  • जो निवेशक सहारा में पैसे फंसे होने के चलते चिंता में थे अब उनके लिए राहत व इस चिंता से मुक्ती मिल पाएगी।

ये भी पढ़ें: अधिक सर्दी किस “विटामिन” की कमी से लगती है?, जानिए

  आवेदन रिजेक्ट हो जाने पर क्या करें?

ऐसे निवेशक जो सहारा इंडिया कंपनी में अपना रिफंड प्राप्त करने के लिए आवेदन तो कर रहे हैं, लेकिन उनका किसी कारणवश आवेदन बार-बार रिजेक्ट हो जा रहा है, तो ऐसे में उनके लिए चिंता करने की अब आवश्यकता नहीं है। आपको बता दें, कि वे सहारा के द्वारा जारी की गई रि सबमिशन वाली लिंक पर फिर से आवेदन कर सकते हैं और रिफंड के लिए योग हो सकते हैं।

Sahara India Refund Start 2025 Sahara India Refund Start 2025

सहारा इंडिया रिफंड के लिए आवेदन कैसे करें?

सहारा इंडिया का रिफंड प्राप्त करने के लिए ये आवेदन प्रक्रिया के निम्न चरणों के आधार पर पूरी होगी है।-

  • सहारा में आवेदन के लिए सबसे पहले आप ऑफिशल पोर्टल को ओपन कर लेना होगा। 

Website Link: https://mocrefund.crcs.gov.in/depositor/#/depositor/register

  • इस पोर्टल के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर आपको क्लिक करते हुए अगले ऑनलाइन पेज पर जाएं।
  • यहां पर आपको मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ओटीपी वेरीफिकेशन की सहायता से रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
  • आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद स्क्रीन पर फॉर्म प्रदर्शित व दिखाई देगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूरी जानकारी भरनी होगी और डॉक्यूमेंट अपलोड करना होंगे।
  • अब, आपको अंतिम चरण में सबमिट करते हुए वापस आ जाना है।
  • इस प्रकार सेआपका सहारा इंडिया रिफंड का आवेदन हो जाएगा, एक निश्चित समय विधि के चलते रिफंड  खाते में भेज दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Pan Number से GST Number कैसे पता करे ?

Disclaimer: यह आर्टिकल व लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। Sahara India Refund Start नियम और प्रक्रिया में समय-समय पर बदलाव होती रहती है। यह आर्टिकल व लेख या प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

Note:

|| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल (आलेख ), लेख ! Sahara India Refund Start 2025 ! जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को  तकनीक (Tech Tips, Tech Knowledge) के विषय में पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।

!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!

By: KP

Edited by: KP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *