25 करोड़ LIC पॉलिसीधारकों के लिए जरूरी खबर, 10 साल के अंदर नहीं लिया क्लेम तो जानिए कहां जाता है आपका पैसा?
lic knowledge in hindi : अगर आपने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) से कोई पॉलिसी ली है और उसकी मैच्योरिटी के बाद भी अब तक आप ने क्लेम नहीं किया है, तो आपके लिए यह जानकारी जानना बेहद जरूरी है।
LIC (Life Insurance Corporation of India) के नियमों के अनुसार, यदि कोई पॉलिसीधारक अपनी मैच्योर पॉलिसी की राशि 10 साल के भीतर क्लेम नहीं करते है, तो वह राशि “सीनियर सिटीजन वेलफेयर फंड” (SCWF) में ट्रांसफर कर दी जाती है। यानी LIC पॉलिसीधारकों को 10 साल तक अपनी अनक्लेम्ड राशि पर अधिकार देती है, लेकिन उसके बाद यह राशि सीनियर सिटीजन के कल्याण में खर्च कर दिया जाता है।
इस फंड का उपयोग सीनियर सिटीजन के लिए सहायता योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा, और कल्याणकारी कार्यों में किया जाता है।
इसलिए अगर आपकी या आपके परिवार के किसी भी सदस्य की कोई LIC पॉलिसी है जिसकी मैच्योरिटी हो चुकी है, तो तुरंत उसकी स्थिति जांचें और जल्द से जल्द क्लेम की प्रक्रिया पूरी करें। आप LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर यह पता कर सकते हैं कि आपकी LIC की कोई राशि अनक्लेम्ड है या नहीं।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना 1956 में हुई थी, जब देश भर की 245 छोटी-बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों को मिलाकर एक राष्ट्रीयकृत संस्था के रूप में बनाया गया। तब से लेकर आज तक लगभग 25 करोड़ से अधिक लोगों ने LIC की पॉलिसी ली है, जिसने भारत में भरोसे और सुरक्षा का मजबूत नाम कायम किया है।
जीवन बीमा, हेल्थ इंश्योरेंस या टर्म इंश्योरेंस के क्षेत्र में LIC को देश के सबसे भरोसेमंद संस्थानों में गिना जाता है। खासकर सैलरीड और मिडिल क्लास वर्ग के लोगों में LIC की पॉलिसियों का बड़ा क्रेज व रुचि देखा जाता है। कियोकि LIC की पॉलिसी आमतौर पर लंबी अवधि की होती हैं, इसलिए कई बार पॉलिसीधारक अपनी मैच्योरिटी राशि निकालना भूल जाते हैं या देरी से करते हैं। ऐसे मामलों में मैच्योरिटी राशि अनक्लेम्ड डिपॉजिट के रूप में LIC के पास पड़ा रहता है। इतना ही नहीं हाल ही कंपनी के फाइनेंशियल वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के अनुसार, LIC के पास करीब 881 करोड़ रुपये की अनक्लेम्ड मैच्योरिटी रकम पड़ी है। यह रकम 3,72,282 लाख से ज्यादा पॉलिसीहोल्डर्स की है, जिन्होंने अपनी पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि अभी तक क्लेम नहीं की।
निष्कर्ष
अगर आपने या आपके जानने वालों ने कोई LIC पॉलिसी ली है:
तो उसकी मैच्योरिटी डेट चेक करें।
अगर 10 साल पूरे होने वाले हैं या हो चुके हैं और आपने अभी तक क्लेम नहीं किया है, तो तुरंत क्लेम कीजिए, नहीं तो आपका पैसा सरकार के पास चला जाएगा और उसे वापस बिलकुलपाना मुश्किल हो सकता है।
यह भी पढ़े : बच्चों को पैसों की अहमियत कैसे समझाएं, जानिए ये 4 आसान टिप्स..
Note:
Disclaimer: यह आर्टिकल व लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। यह आर्टिकल प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल व लेख “! lic knowledge in hindi !” जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।
!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!