LIC ने लॉन्च किये Credit कार्ड, फ्री में मिलेंगे 5 लाख का बीमा कवर और कई फायदे ! lic-credit-card
LIC Credit कार्ड: भारतीय जीवन बीमा निगम यानी की LIC ने अपना Credit कार्ड लॉन्च किया। इस कार्ड पर 5 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल बीमा कवर के साथ कई फायदे मिलेंगे।
LIC Credit कार्ड : LIC कार्ड्स, IDFC फर्स्ट बैंक और Master कार्ड ने दो को-ब्रांडेड Credit कार्ड लॉन्च किए। LIC के ये Credit कार्ड LIC क्लासिक और LIC सेलेक्ट नाम से लॉन्च किए गए हैं। इन Credit कार्ड कई बेनिफिट्स वा फायदे से भरे हुए हैं जैसे कोई ज्वाइनिंग और वार्षिक शुल्क वा चार्ज नहीं और 9% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली कम ब्याज दरें हैं। देश भर में 27 करोड़ से अधिक पॉलिसीधारकों को प्रत्येक LIC बीमा प्रीमियम भुगतान पर रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में बचत करने का अवसर मिलेगा। खोए हुए कार्ड देनदारी के लिए 50,000 रुपये तक का कवर और 5 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल बीमा कवर शामिल है।
!! LIC क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर नंबर 1800 233 1100 !!
LIC Credit कार्ड के फायदे :
LIC क्लासिक Credit कार्ड पर कम से कम एक ट्रांजेक्शन करने पर दो लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंटल कवर मिलेगा। LIC Credit से 30 दिन के अंदर 5,000 रुपए खर्च करने पर 1,000 रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे। कार्ड जनरेशन के 30 दिनों के अंदर की गई पहली ईएमआई के ट्रांजेक्शन की वैल्यू पर 5 % या 1,000 रुपए तक कैशबैक मिलेगा। घरेलू उड़ानों की बुकिंग पर 500 रुपए की छूट मिलेगी। MYGLAMM पर 899 रुपए और उससे अधिक की खरीदारी पर 500 रुपए की छूट मिलेगी। और भी बहुत कुछ मिलेगा। LIC सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड पर कई फायदे मिलते हैं। ब्याज दरें 0.75% प्रति मीहना या 9% सालाना से शुरू होती हैं। यह 3.5% प्रति माह या 42% सालाना तक हो सकती है। घरेलू या अंतरराष्ट्रीय ATM पर 48 दिनों तक ब्याज मुक्त कैश निकालने की सुविधा मिलेगी। ज्वाइनिंग चार्ज वा शुक्ल बिल्कुल भी नहीं है। लेट पेमेंट फीस कुल पेमेंट का 15 प्रतिशत होगा। ये न्यूनतम 100 रुपए और अधिकतम 1,250 रुपए है।
LIC Credit कार्ड के दोनों वेरिएंट यात्रा लाभों से भी भरे होंगे। जैसे हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर लाउंज तक मुफ्त पहुंच और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा जैसे विभिन्न सुरक्षा कवर मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, कार्डधारकों को 1,399 रुपए की सड़क किनारे वाहन सहायता के साथ 1% ईंधन सरचार्ज छूट का भी लाभ मिलेगा। LIC कार्ड्स के चेयरपर्सन सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि को-ब्रांडेड Credit कार्ड हमारे सभी ग्राहकों के लिए फायदेमंद अनुभव लाएगा और उनके जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण डिजिटल टूल प्रदान करेगा।
Note:
|| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल (आलेख ), लेख “LIC ने लॉन्च किये Credit कार्ड, फ्री में मिलेंगे 5 लाख का बीमा कवर और कई फायदे ! lic-credit-card” जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को तकनीक (Tech) के विषय में पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।
!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!
By: KP
Edited by: KP
YouTube channel link: AVN India “my thought your views”