Pink Saheli Smart Card: दिल्ली में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड इन 50 सेंटर्स पर बनेंगे कार्ड..
Pink Saheli Smart Card: दिल्ली की महिलाओं बड़ी सौगात मिल गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना को लॉन्च कर दिया है।

दिल्ली की महिलाओं को लंबे समय से जिसका इंतजार था, वो अब खत्म हो गया है। 2 मार्च से दिल्ली सरकार ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना को लॉन्च कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से इस योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही दिल्ली की महिलाएं इस स्मार्ट कार्ड के जरिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी।
किन महिलाओं के बनेंगे पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड
दिल्ली में 5 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियां और महिलाएं ये पिंंक सहेली स्मार्ट कार्ड को बनवाने के लिए पात्र होंगी। इस योजना का लाभ अभी सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो दिल्ली की स्थायी नागरिक हैं। अगर आप एनसीआर (NCR) में रहती हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
सिर्फ लड़कियां, महिलाओं और ट्रांसजेंडर के ही बनेंगे पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड।
आवेदक की उम्र 5 साल से ज्यादा होनी चाहिए
सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली का आधार कार्ड या निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड में क्या होगा
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड में सफर करने वाली महिला का पूरा डाटा होगा, जो आधार से लिंक होगा। इस पर एक QR Code होगा, जिसे स्कैन कर वह डीटीसी बसों में सफर कर पाएंगी। महिलाएं जितनी बार सफर करेंगी, उतनी ट्रिप इसमें एड होती जाएंगी। हालांकि दिल्ली की महिलाओं के लिए यह अनलिमिटेड है।
कैसे काम करेगा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड?
आपको सबसे पहले पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा। जिस तरह से हम मेट्रो में कार्ड को स्कैन करते हैं, वैसे ही कंडक्टर को यह कार्ड दिखाना होगा। कंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ETM) पर टैप करेंगे और आपकी एंट्री हो जाएगी। आप आराम से सफर कर सकती हैं।
कैसे बनेगा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड?
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली में जगह-जगह काउंटर लगाए जाएंगे। दिल्ली में कुल 50 सेंटर्स पर काउंटर शुरू किए गए हैं, जो सातों दिन काम करेंगे। यहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच जाकर आप अपना स्मार्ट कार्ड बनवा सकती हैं।
इन 50 सेंटर्स पर बनेंगे पिंंक सहेली स्मार्ट कार्ड
1. Deputy Commissioner (DC) ऑफिस
- DC ऑफिस – सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट
- DC ऑफिस – पूर्वी जिला
- DC ऑफिस – नई दिल्ली जिला
- DC ऑफिस – नॉर्थ ईस्ट जिला
- DC ऑफिस – नॉर्थ वेस्ट जिला
- DC ऑफिस – दक्षिण जिला
- DC ऑफिस – दक्षिण पश्चिम जिला
- DC ऑफिस – पश्चिम जिला
- DC ऑफिस – दक्षिण पूर्व जिला
- DC ऑफिस – पुरानी दिल्ली जिला
- DC ऑफिस – सेंट्रल नॉर्थ दिल्ली जिला
- DC ऑफिस – आउटर नॉर्थ जिला
2. SDM ऑफिस
- SDM ऑफिस – द्वारका
- SDM ऑफिस – दिल्ली कैंट
- SDM ऑफिस – बदरपुर
- SDM ऑफिस – बवाना
- SDM ऑफिस – यमुना विहार
- SDM ऑफिस – दिल्ली कैंट
- SDM ऑफिस – आदर्श नगर
- SDM ऑफिस – किराड़ी / नांगलोई जाट
- SDM ऑफिस – महरौली
3. DTC बस डिपो / पास सेक्शन
यहाँ Delhi Transport Corporation (DTC) के पास सेक्शन पर कार्ड बनेंगे।
- हरिनगर-1 पास सेक्शन
- मंगोलपुरी पास सेक्शन
- पंजाबी बाग पास सेक्शन
- लाजपत नगर पास सेक्शन
- बंदा बहादुर बस डिपो
- बुराड़ी बस डिपो
- उत्तम नगर पास सेक्शन
- नेहरू प्लेस पास सेक्शन
- शादीपुर पास सेक्शन
- सिंधिया हाउस पास सेक्शन
- कश्मीरी गेट पास सेक्शन
- दिचाऊंकला पास सेक्शन
- नंद नगरी पास सेक्शन
- वजीरपुर पास सेक्शन
- पीरागढ़ी पास सेक्शन
- द्वारका सेक्टर-2 पास सेक्शन
- सरोजिनी नगर पास सेक्शन
- आजादपुर पास सेक्शन
- सुल्तानपुरी पास सेक्शन
- दिल्ली गेट पास सेक्शन
- रोहिणी सेक्टर-22 पास सेक्शन
- करावल नगर टर्मिनल
- हौज खास पास सेक्शन
- शाहदरा पास सेक्शन
- कंझावला पास सेक्शन
- साउथ कैंपस पास सेक्शन
- जामिया पास सेक्शन
- सीमापुरी पास सेक्शन
- नॉर्थ कैंपस (DU) पास सेक्शन
- जेएनयू पास सेक्शन
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए eKYC
योजना में किसी तरह का फर्जीवाड़ा न हो, इसके लिए आवेदक महिलाओं को स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए eKYC भी कराना पड़ सकता है। eKYC के लिए अभी डिटेल जानकारी मिलना बाकी है। हो सकता है कि इसके लिए ऑनलाइन विकल्प हो या फिर आपको बैंक भी जाना पड़े।
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- आधार कार्ड
- दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र
- दो फोटो
यह भी पढ़े: Teenage girls problems : 13+ वर्ष की लड़कियों की क्या समस्याएँ और उन्हें कैसे समझे?.. !
Note :-
Disclaimer/अस्वीकरण: नीतियों और नियमों में होने वाले बदलावों की नवीनतम और सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट DTC and Delhi Government देखें। क्योकि नियमों में समय-समय पर परिवर्तन होते रहते हैं, इसलिए किसी भी कार्रवाई से पहले आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह आर्टिकल और प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
| हमें उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल व लेख “! “Pink Saheli Smart Card: दिल्ली में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड इन 50 सेंटर्स पर बनेंगे कार्ड – जाने.. !” जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।
!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!
By: KP
Edited by: KP

