जमुई जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि जमुई–सिकंदरा मुख्य मार्ग पर डुंडो गांव के पास हुआ।

जमुई में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, डुंडो गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर ही दो युवकों की मौत

इस भीषण हादसे में स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जेसीबी से निकाले गए शव

घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह करीब 6 बजे जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में फंसे दोनों युवकों के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के चौडीहा गांव निवासी चालक सौदागर पासवान और प्रदीप पासवान के रूप में हुई है। वहीं हादसे में अभय पासवान घायल हो गए हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है।

जमुई
मृतक चालक सौदागर पासवान और प्रदीप पासवान

 

घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Report By:  Vikki Kumar
Edited  by: Chandan Patel

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *