होली पर शराब माफियाओं के विरुद्ध जमुई प्रशासन सख्त

प्रेस विज्ञप्ति।
दिनांक: 01मार्च 2026
जिला सूचना और जन संपर्क कार्यालय, जमुई।

होली पर शराब माफियाओं के विरुद्ध जमुई प्रशासन सख्त: भारी मात्रा में जब्त शराब का किया गया विनष्टीकरण ।

जमुई: आगामी होली पर्व को शांति, सौहार्द और अमन-चैन के साथ संपन्न कराने के संकल्प के साथ जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र.से.) के कड़े दिशा-निर्देशों के आलोक में मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में आज मलयपुर स्थित पुलिस लाइन परिसर में मद्यनिषेध विभाग द्वारा विभिन्न 41 कांडों के अंतर्गत जब्त की गई कुल 4046.955 लीटर अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण (नष्ट) किया गया। शराब विनष्टीकरण (नष्ट ) की यह संपूर्ण प्रक्रिया प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अंचल अधिकारी (बरहट) श्री मयंक अग्रवाल एवं उत्पाद अधीक्षक श्री सुभाष कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई। प्रशासन की यह कार्रवाई इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि त्योहार के अवसर पर अशांति फैलाने वाले तत्वों और अवैध शराब के तस्करों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़े: बिहार की कीचड़ वाली होली – मस्ती और उल्लास का अनोखा रूप.. !

प्रशासन की यह सक्रियता उस ठोस रणनीति का हिस्सा है जिसे धरातल पर उतारने के लिए बीते कल ही जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। उस बैठक में शराब के अवैध भंडारण, परिवहन और निर्माण जैसे तमाम अवैध कार्यव्यापारों पर सूक्ष्म निगरानी रखने तथा इनके पूर्ण उन्मूलन हेतु ठोस रणनीति तैयार की गई थी। आज का विनष्टीकरण अभियान उसी संकल्प की दिशा में एक प्रभावी कदम है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन का जमुई की जनता से अपील है कि यदि उनके आसपास शराब से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि संचालित हो रही है, तो उसकी सूचना ससमय फोन के माध्यम से प्रशासन को उपलब्ध कराएं। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि होली रंगों, प्रेम और आपसी मेलजोल का महापर्व है, न कि नशे का। इस पावन त्योहार की गरिमा को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। जमुई की जनता इस बार ‘नशामुक्त होली’ का संकल्प ले और पूरी शालीनता व मर्यादा के साथ खुशियां बांटकर समाज में एक सुरक्षित वातावरण का परिचय दें ताकि रंगों का यह उत्सव हर घर में केवल उल्लास, शांति और भाईचारे का संदेश लेकर आए।

यह भी पढ़े: बिहार की होली – रंगों और परंपराओं का संगम.. !

Note :-

Disclaimer: यह आर्टिकल व लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। यह जानकारी सोर्स पर आधारित है, यह आर्टिकल और प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

| हमें उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल व लेख “! “Jamui News: होली पर शराब माफियाओं के विरुद्ध जमुई प्रशासन सख्त: भारी मात्रा में जब्त शराब का किया गया विनष्टीकरण ।! जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।

!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!

Report By:  Vikki Kumar
Edited  by: KP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *