होली

जमुई। होली के मद्देनजर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस और उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग छापेमारी में कुल 68.625 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिद्धौर में 68.625 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

गिद्धौर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ, जमुई के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। कार्रवाई के दौरान गांधी आश्रम गंगरा निवासी फुदो राम के पुत्र सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से कुल 68.625 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब ढोने में प्रयुक्त हरे रंग का टेम्पो भी जब्त कर लिया गया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा, शिवनडीह में दूसरी छापेमारी

पुलिस पूछताछ में आरोपी सूरज कुमार ने बताया कि वह शराब की आपूर्ति जमुई के शिवनडीह निवासी विक्रम कुमार (पिता – मनोज राम) को कर चुका है। सूरज की निशानदेही पर पुलिस ने शिवनडीह में छापेमारी की, जहां से कुल 120 बोतल अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 68.625 लीटर आंकी गई है। वही दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

होली
उत्पाद विभाग शराब तस्कर पर कार्रवाई करते हुए

 

अलीगंज में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

इधर, होली को देखते हुए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलीगंज में भी उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर बिजली चौधरी और मोहन राम को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

उत्पाद अवर निरीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि यह शराब की खेप होली के दौरान खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही थी।
आरोपी का आपराधिक इतिहास, धमकी का भी मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार, आरोपी बिजली चौधरी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। कार्रवाई के दौरान उसके भाई ने पुलिस पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी दी। वही इस मामले में भी अलग से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

“शराब तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा”

उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शराब तस्करों और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

होली पर सख्ती बढ़ी

होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस और उत्पाद विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। लगातार छापेमारी और सघन जांच अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है।

जिलेवासियों से भी अपील की गई है कि अवैध शराब की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *