Gidhaur Bhai dooj

Gidhaur Bhai Dooj :

गिद्धौर/जमुई : गिद्धौर प्रखंड सहित पूरे जिले क्षेत्र में भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व भैया दूज हर्सोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के पतसंडा, रतनपुर, पूर्वी गुगुलडीह, मौरा, कोल्हुआ, सेवा, गंगरा, कुंधुर सहित अन्य पंचायतों में भैया दूज पर्व पर बहन ने पर्व के विधि विधान के अनुरूप अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके सलामती व दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की।

बहन ने भाई की लंबी आयु को ले ईश्वर से की कामना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भैया दूज के दिन बहनें व्रत रहने के साथ कथा सुनती हैं। इस कथा में बहन, भाई को श्राप देती हैं। उसके बाद बहन उस श्राप से मुक्ति की कामना भी करती हैं। कथा सुनने के बाद बहनें अपने भाई को मिठाई खिलाने के बाद व्रत को पूरा करती हैं और भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं।

गिद्धौर बाजार में लगी खरीदारी करने के लिए महिलाओं और युवतियों की उमड़ी भीड़

भाई दूज को लेकर खरीदारी करने के लिए महिलाओं और युवतियों की भीड़ गिद्धौर बाजार में लगी। मिठाइयों से लेकर आकर्षक तोहफों की भी खूब खरीदारी की गई। बहन भाई के प्रेम को दर्शाता भाई दूज का यह त्योहार धूमधाम से विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना के बीच आज संपन्न हो गया।

Gidhaur Bhai dooj

 

भाई दूज का त्योहार एक विशेष बंधन, जानिए इसके इतिहास और महत्व

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *