नई दिल्ली: नए वित्त वर्ष की शुरुआत आम लोगों की जेब पर असर डालने वाले बड़े बदलावों के साथ हुई है। 1 अप्रैल से रसोई, सफर, टैक्स, बैंकिंग और नौकरी से जुड़े कुल 15 अहम नियम बदल गए हैं, जिनका सीधा असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।

कैटेगरी 1: रसोई और सफर से जुड़े बदलाव

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹218 महंगा

सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ₹218 तक की बढ़ोतरी की है।

चेन्नई: ₹2246.50
दिल्ली: ₹2078.50

असर: होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग का खर्च बढ़ेगा, जिससे खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं।

2. रेल टिकट अब 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल

अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा। पहले यह सीमा 4 घंटे थी।
असर: देर से कैंसिल करने पर पैसे का नुकसान होगा, लेकिन कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

3. FASTag एनुअल पास हुआ महंगा

NHAI ने FASTag एनुअल पास की कीमत में 2.5% बढ़ोतरी की गई है।
नई कीमत: ₹3,075

असर: नियमित यात्रियों को अब ज्यादा भुगतान करना होगा।

4. टोल प्लाजा पर कैश अब पूरी तरह बंद

अब सभी टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट बंद कर दिया गया है। केवल FASTag या UPI से भुगतान होगा।
असर: बिना FASTag या बैलेंस के यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

5. गाड़ियों की कीमतों में 2-3% बढ़ोतरी

1 अप्रैल से सभी नई गाड़ियों की कीमतें 2% से 3% तक बढ़ गई हैं।

असर: नई कार खरीदना अब महंगा पड़ेगा, साथ ही रजिस्ट्रेशन चार्ज भी बढ़ेगा।

कैटेगरी 2: टैक्स, बैंकिंग और बाजार के नियम

6. अब ‘असेसमेंट ईयर’ की जगह ‘टैक्स ईयर’

नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 के तहत अब सिर्फ ‘टैक्स ईयर’ शब्द इस्तेमाल होगा।

असर: टैक्स सिस्टम पहले से ज्यादा आसान और स्पष्ट होगा।

7. नई टैक्स रिजीम के तहत रिटर्न फाइलिंग

नई टैक्स व्यवस्था के अनुसार:

₹12–12.75 लाख तक की आय पर टैक्स छूट

असर: सैलरीड क्लास को राहत मिलेगी।

8. फॉर्म 16 की जगह फॉर्म 130 और 131

अब TDS से जुड़े फॉर्म 16/16A की जगह नए फॉर्म 130 और 131 लागू होंगे।

असर: ITR फाइल करना आसान और ज्यादा पारदर्शी होगा।

9. HRA टैक्स छूट के नियम सख्त
रेंट रसीद देना जरूरी

₹1 लाख से ज्यादा किराए पर मकान मालिक का PAN जरूरी

असर: गलत क्लेम करने पर जुर्माना लग
सकता है, लेकिन बड़े शहरों में छूट बढ़ी है।

10. PNB ATM निकासी लिमिट तय

क्लासिक कार्ड: ₹25,000/दिन
प्लैटिनम कार्ड: ₹50,000/दिन

असर: ज्यादा कैश के लिए बैंक जाना पड़ेगा।

11. F&O ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ा

फ्यूचर्स: 0.02% → 0.05%
ऑप्शंस: 0.1% → 0.15%

असर: ट्रेडिंग महंगी होगी, मुनाफा घट सकता है।

12. SGB पर नया टैक्स नियम

अब केवल RBI से खरीदे गए गोल्ड बॉन्ड पर ही मैच्योरिटी पर टैक्स छूट मिलेगी।

असर: सेकेंडरी मार्केट से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स देना होगा।

कैटेगरी 3: नौकरी और अन्य बदलाव

13. बेसिक सैलरी CTC का 50% जरूरी

नए लेबर कोड के अनुसार बेसिक सैलरी अब CTC का कम से कम 50% होगी।

असर: इनहैंड सैलरी घट सकती है, लेकिन PF और ग्रेच्युटी बढ़ेगी।

14. फुल एंड फाइनल सेटलमेंट अब 2 दिन में

अब नौकरी छोड़ने के बाद 2 वर्किंग डेज में पूरा भुगतान करना होगा।

असर: कर्मचारियों को राहत, लंबा इंतजार खत्म।

15. पैन कार्ड नियम में बदलाव

अब आधार कार्ड जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में मान्य नहीं होगा।

असर: पैन बनवाने या अपडेट के लिए अतिरिक्त दस्तावेज देने होंगे।

बदलावों
अब आधार कार्ड जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में मान्य नहीं

ये बदलाव सीधे तौर पर आम लोगों के खर्च, यात्रा, निवेश और नौकरी पर असर

1 अप्रैल से लागू हुए ये बदलाव सीधे तौर पर आम लोगों के खर्च, यात्रा, निवेश और नौकरी पर असर डालेंगे। कुछ नियम जहां राहत देने वाले हैं, वहीं कई बदलाव आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ भी डाल सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन नए नियमों को समझकर अपनी योजना बनाएं।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *