AVN News, Delhi Lok Sabha Election Live: लोकसभा चुनाव के महापर्व में आज छठे चरण के तहत 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है जिसमें राजधानी दिल्ली की सात सीटें भी शामिल हैं. मतदान सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गया है और यह शाम 6 बजे तक चलेगा. वही राजधानी दिल्ली में सभी सातों सीटों पर भाजपा और इंडिया ब्लॉक के बीच सीधा मुकाबला है. वही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के तहत चुनावी रण में हैं. और ऐसा पहली बार हुआ है जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारे हैं. AAP जहां चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी ने बाकी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. बीजेपी ने 2019 में सभी सात सीटों पर बड़े अंतर से जीत हासिल की थी और इस बार अपने जीते हुए 6 सांसदों के टिकट काटकर नए चेहरों पर भरोसा जताया है.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में डाला वोट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराना है इसलिए हमने बीजेपी के साथ गठबंधन किया है.

वोट डालने के बाद राहुल ने मां के साथ ली सेल्फी

कांग्रेस पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय राहुल गांधी मां के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए.

दिल्ली में सुबह 9 बजे तक 8.94 फीसदी वोटिंग

राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर आज वोटिंग जारी है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक दिल्ली में 8.94 फीसदी वोटिंग हुई है.

स्वाति मालीवाल ने वोट डाला

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी वोट डाला. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, ‘सबसे अपील करती हूं कि वो बाहर आकर वोट डालें. महिलाएं आगे आएं और वोट डाले क्योंकि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है.’

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पत्नी संग डाला वोट

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कतार में खड़े होकर वोट डाला. प्रभावी लोकतंत्र है और दुनिया के लिए एक मिशाल है इसलिए सबको वोट डालना चाहिए.

दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने कालका जी में किया मतदान

दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने कालका जी में मतदान किया. और आतिशी कालकाजी विधानसभा से ही विधायक हैं.

जेपी अग्रवाल बोले- बीजेपी 100 से भी कम सीटें जीतेगी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डालने के बाद, चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा, “पूरा चुनाव केवल मुद्दों पर लड़ा गया है. एक तरफ वर्तमान सरकार है और उसकी विफलता है चाहे वह महंगाई हो, बेरोजगारी हो या अंतर-राज्यीय हो संबंध…कोई भी मुद्दा ऐसा नहीं है जिसमें यह सरकार सफल रही हो. वही दूसरी तरफ, यह हमारा घोषणापत्र और वादा है. और इंडिया ब्लॉक दिल्ली की सभी 7 सीटें जीतेगा. बीजेपी की संख्या 100 से भी कम रहेगी.’ बीजेपी ने चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल को मैदान में उतारा है.

प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा ने डाला वोट

प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा वोट डालने के लिए दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित अटल आर्दश स्कूल पहुंचे. मिराया पहली बार की वोटर हैं.

 

हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा ने सिविल लाइन्स में किया मतदान

हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा चाँदनी चौक लोकसभा के सिविल लाइन्स में वोट डालने पहुंचे थे. अपने अंदाज़ में की दिल्ली वालों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि जिसे ज्यादा वोट मिलेगा वो ही जीतेगा. देश मांगता है एक ही दान, तुम केवल कर दो मतदान…वोट नहीं देना एक क्रिमिनल अपराध होना चाहिए.’

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने एक बार फिर लगाए एलजी पर आरोप

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा ‘हमें आधिकारिक जानकारी मिली है कि कल शाम एलजी ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए थे कि जो भी इलाके इंडिया ब्लॉक का गढ़ हैं, वहां वोटिंग धीमी की जाए. अगर ऐसा होता है तो यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का उल्लंघन भी होगा. इसलिए हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान जरूर लेगा.’

उदित राज बोले- इस बार मेरी कम के कम 5 लाख वोटों से जीत होने जा रही है लोकसभा चुनाव

उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार उदित राज ने कहा, “हर कोई जानता है कि आप-कांग्रेस गठबंधन में हैं। मैं 1.5 महीने से प्रचार कर रहा हूं.मैं आपको बता सकता हूं कि मैं 5 लाख से अधिक वोटों से मेरी जीत होने जा रही है. वही इस बार दिल्ली फिर से रिवर्स करेगी. 2014 और 2019 जैसा नहीं होगा. सातों सीटें इंडिया गठबंधन ही जीतने जा रहा है.

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली में किया मतदान

बीजेपी पूर्वी दिल्ली के सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा, “मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि सभी को बाहर आना चाहिए और बड़ी संख्या में मतदान करना चाहिए. और यह हमारी शक्ति है, यह हमारा लोकतंत्र है. सरकार ने पिछले 10 वर्षों में विकास के लिए काम किया है.”

बांसुरी स्वराज ने पिता के साथ जाकर डाला वोट

नई दिल्ली से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने अपने पिता स्वराज कौशल के साथ जाकर लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है. वही आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है. और नई दिल्ली से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा है कि आज लोकतंत्र का महापर्व है. मैं दिल्ली में लोगों से अपील करना चाहती हूं कि वे घरों से बाहर आएं और अपना वोट डालें.

लोकसभा
दिल्ली के स्टार उम्मीदवार

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *