HMPV वायरस

What is HMPV Virus : हाल ही में चीन में ह्यूमन मेटाप्न्युमोवायरस (HMPV) के बढ़ते मामलों ने दुनियाभर में चिंता पैदा कर दी है। भारत में भी बेंगलुरु में HMPV वायरस का पहला मामला सामने आया, जहां एक आठ महीने की बच्ची में इस वायरस की पुष्टि हुई। इस वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है और उसकी निगरानी कर रहा है। तो आइए जानते हैं, HMPV वायरस के बारे में सभी महत्वपूर्ण बातें।

HMPV वायरस

HMPV क्या है?

HMPV एक श्वसन संक्रमण (respiratory infection) करने वाला वायरस है, जो हमारी सांसों से जुड़े तंत्र को प्रभावित करता है। यह वायरस सर्दी, खांसी, जुखाम जैसी समस्याओं का कारण बनता है, और खासकर सर्दियों और बारिश के मौसम में फैलता है। यह RSV (Respiratory Syncytial Virus) और फ्लू से संबंधित है। जिनकी इम्युनिटी कमजोर है, जैसे छोटे बच्चे, बुजुर्ग, या गंभीर रोगी, उनके लिए यह वायरस ज्यादा खतरनाक हो सकता है। अगर समय पर इलाज न मिले, तो यह गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।

क्या HMPV नया वायरस है?

नहीं, HMPV कोई नया वायरस नहीं है। इसे पहली बार 1985 में पहचाना गया था, और 2001 में एक डच वैज्ञानिक ने इसे विस्तार से समझा। यह वायरस श्वसन संक्रमण से पीड़ित बच्चों के सैंपल्स से प्राप्त हुआ था। यह पिछले 60 वर्षों से मौजूद है और Pneumoviridae परिवार से संबंधित है, जो RSV के समान है। हालांकि, यह पूरे साल सक्रिय रहता है, परंतु सर्दियों में इसका प्रकोप बढ़ जाता है।

 HMPV और कोविड-19 में क्या समानताएं हैं?

1. लक्षण: दोनों वायरस खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण पैदा करते हैं।

2. फैलाव: दोनों वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसी, छींक और निकट संपर्क से फैलते हैं।

3. जोखिम: दोनों वायरस बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं।

क्या भारत को HMPV के बारे में चिंता करनी चाहिए?

HMPV वायरस

भारत में अभी HMPV के मामले ज्यादा नहीं पाए गए हैं, लेकिन कर्नाटक में दो मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकार इस पर नज़र रखे हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल ज्यादा चिंता की बात नहीं है, लेकिन एहतियात बरतने की आवश्यकता जरूर है। डॉ. अतुल गोयल ने कहा कि अस्पतालों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

HMPV का कोई वैक्सीन है?

अभी तक HMPV के लिए कोई विशेष वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। हालांकि, सामान्य श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दी जाने वाली दवाएं इसके लक्षणों को नियंत्रित कर सकती हैं। कोविड-19 के मुकाबले यह वायरस कम खतरनाक माना जाता है, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एतिहात बरतने की सलाह दी है।

निष्कर्ष:  HMPV एक सामान्य श्वसन संक्रमण है, लेकिन यदि इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह गंभीर हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी इम्युनिटी कमजोर है। अभी तक इसका कोई खास इलाज या वैक्सीनेशन नहीं है, लेकिन एतिहात बरतने से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *