भारत के 10 सबसे बेस्ट कॉलेज | Top 10 college in india
शिक्षा मानव के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिस के लिए हमारे देश में बहुत से कॉलेज और राज्यों के अनुसार यूनिवर्सिटीज हैं। इनके माध्यम से सभी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं और करते भी है। हमारे देश में कुछ ऐसे विश्वविद्यालय और कॉलेज भी हैं जो अपनी शिक्षा की गुणवत्ता के कारण मशहूर हैं। सभी विद्यार्थियों का सपना होता है की वे सबसे बेहतरीन कॉलेजेस में जाकर पढ़ें। तो आज इस लेख वा आर्टिकल के माध्यम से हम आप को भारत के 10 सबसे बेस्ट कॉलेज “Top 10 college in india” के बारे में बताएंगे। कृपया जानने के लिए आप हमारे इस लेख वा आर्टिकल जो की भारत के 10 सबसे बेस्ट कॉलेज को पूरा अवश्य पढ़ें। इस लेख वा आर्टिकल में हम आप को अलग अलग स्ट्रीम्स वा विषय के लिए सबसे बेहतरीन कॉलेजेस और यूनिवर्सिटी के बारे में बताएंगे।
top-10-college-in-india-2024
जब एक विद्यार्थी 12 की अपनी परीक्षा पास करता है तो उसका सपना होता है की वो देश के सबसे बेस्ट कॉलेज या फिर यूनिवर्सिटी में प्रवेश ले और वहां से शिक्षा प्राप्त करे। इस के लिए लगभग सभी विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में अपना बेहतरीन करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। आप को बता दें की केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा देश की सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज की रैंकिंग की जाती है। ये रैंकिंग कई पक्षों वा मापदंड को ध्यान में रखकर की जाती है। जैसे की शिक्षा व शिक्षण का स्तर, इंफ्रास्ट्रक्चर और फैकल्टी वहां का रिजल्ट आदि अन्य बहुत से कारण होते हैं जिनके आधार पर रैंकिंग दी जाती है।
भारत के 10 सबसे बेस्ट कॉलेज
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा एनआईआरएफ यानी की NIRF (इंडियन इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क) 2024 रेटिंग्स जारी कर दी गयी है। इस वर्ष कुल 11 श्रेणियों के लिए सूची जारी की गयी है। इस बार इस नई सूची के माध्यम से आप अनुसंधान संस्थानों के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। वर्ष 2016 में ये 4 प्रकार की सूचियां ही थी जो की वर्ष 2024 में बढ़कर 11 हो चुकी हैं। आइये अब Top 10 college in india के बारे में जानते हैं। आखिर कौन कौन से कॉलेजों ने इस बार शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
इस वर्ष कुल 6000 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने इस रैंकिंग की छठवें संस्करण में भाग लिया। कौन से कॉलेज ऐसे हैं जो भारत के 10 सबसे बेस्ट कॉलेज जो इस सूची में अपनी जगह बना पाए हैं।
एनआईआरएफ (NIRF) रेटिंग के आधार पर 10 सबसे बेस्ट कॉलेज
वर्ष 2024 में देश के सर्वोच्च रेटिंग वाले कॉलेज के नाम और उनके बारे में हम यहाँ जानकारी दे रहे हैं। इन्हें पढ़कर आप अपने सुविधानुसार अपने बेस्ट कॉलेज का चयन कर सकते हैं।
1. मिरांडा हाउस Miranda House (दिल्ली विश्वविद्यालय)
टॉप कॉलेज केटेगरी में इस कॉलेज को पहला रैंक प्राप्त हुआ है। मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय तहत आने वाला सबसे प्रचलित महिला कॉलेजों में से एक है। जो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के उत्तरी कैंपस में स्थित है। इसकी स्थापना 1948 में हुई थी। इस कॉलेज को 3.61 के सीजीपीए के साथ एनएएसी ग्रेड ए + मान्यता भी प्राप्त है। ये पांचवीं बार है जो की इस कॉलेज को पहला रैंक या कॉलेज केटेगरी में सर्वोच्च रैंक प्राप्त हुआ है।
2. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वीमेन LSR (दिल्ली विश्वविद्यालय)
इस बार एनआईआरएफ (NIRF) रेटिंग में लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वीमेन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिसे LSR कॉलेज फॉर विमेन के नाम से भी जाना जाता है। ये कॉलेज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध महिला कॉलेज है जिसकी स्थापना 1956 में हुई थी। इस की स्थापना स्वर्गीय सर लाला श्री राम ने अपनी पत्नी की स्मृति में की थी। ये कॉलेज कैंपस लाजपत नगर, साउथ दिल्ली में स्थित है। यहाँ कुल 25 पाठ्यक्रम हैं जिस में यूजी, पीजी और विशेषज्ञता वाले पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।
3. लोयोला कॉलेज Loyola College (मद्रास विश्वविद्यालय)
लोयोला कॉलेज को इस बार रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस वर्ष इस कॉलेज ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पिछले साल से 6 वें स्थान से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।ये कॉलेज 1925 में “सोसाइटी ऑफ़ जीसस” के द्वारा स्थापित किया गया था। चेन्नई में स्थित यह कॉलेज मद्रास विश्वविद्यालय से संबद्ध एक स्वयात्त संस्थान है। ये भारत के प्रमुख कॉलेजेस में से है जिसे यूजीसी द्वारा उत्त्कृष्टता कॉलेज के रूप में सम्मानित किया जा चूका है। यह स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्सेज प्रदान करता है और वाणिज्य , विज्ञान और उदार कला में डिग्री प्रदान करता है । लोयोला कॉलेज मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य की विभिन्न शाखाओं में 25 स्नातक, 19 स्नातकोत्तर, 11 एम.फिल और 14 डॉक्टरेट कार्यक्रम प्रदान करता है।
4. सेंट जेवियर्स कॉलेज कोलकाता St. Xavier’s College Kolkata (कोलकात विश्वविद्यालय)
इस वर्ष में सेंट जेवियर्स कॉलेज को भारत के 10 सबसे वेस्ट कॉलेज में 4 चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। जो कि 1860 में जेसुइट्स सेंट द्वारा स्थापित किया गया था। ये कोलकाता, वेस्ट बंगाल में स्थित है। यह देश का पहला स्वायत्त शैक्षिणिक संस्थान है। इस कॉलेज में 53 पाठ्यक्रम हैं हैं जिनमे कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के विभिन्न विषय हैं। साथ ही व्यावसायिक, स्पेशलाइजेशन कोर्स इत्यादि हैं।
5. रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर Ramakrishna Mission Vidyamandira (कोलकाता यूनिवर्सिटी)
कोलकाता यूनिवर्सिटी से संबंद्ध यह कॉलेज एनआईआरएफ रेटिंग में पांचवे स्थान पर आया है। ये कॉलेज लड़कों के लिए आवसीय डिग्री कॉलेज है। इस कॉलेज में स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम और रिसर्च पीएचडी भी संचालित किये जाते हैं।
6. पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन PSGR Krishnammal College For Women
छठवें स्थान प्राप्त करने पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर वूमेन एक महिला कॉलेज है। इस कॉलेज को 1963 में स्थापित किया गया था। ये एक निजी कॉलेज है। यहाँ कुल 25 पाठ्यक्रम और 5 स्ट्रीम्स हैं। ये कॉलेज कोयम्बटूर में स्थित है। ये मिरांडा हाउस और लेडी श्री राम कॉलेज के बाद कोई प्रचलित महिला कॉलेज है तो वो यही कॉलेज है।
7. प्रेसीडेंसी कॉलेज तमिलनाडु Presidency College Chennai
इस कॉलेज की स्थापना 1840 में हुई थी जिसे अंग्रेजों द्वारा किया गया था। यह कॉलेज तमिल नाडु में स्थित है। इस कॉलेज में कला, विज्ञान, वाणिज्य और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों पर शिक्षा प्रदान की जाती है। इस बार की एनआईआरएफ रेटिंग में इस कॉलेज ने 7 वां स्थान प्राप्त किया है।
8. सेंट स्टीफेन कॉलेज St. Stephen’s College (दिल्ली विश्वविद्यालय)
इस वर्ष 2024 में सेंट स्टीफेन कॉलेज ने इस सूची में अपना 8 वां स्थान हासिल किया है और यह दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है। इस कॉलेज की स्थापना कैम्ब्रिज मिशन द्वारा सन 1881 में की गयी थी। ये दिल्ली के उत्तरी कैंपस में स्थित है। आप को बता दें की दिल्ली विश्वविद्यालय के बाद सेंट स्टीफेन कॉलेज को भी इसी से संबद्ध कर दिया गया था। इस कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम कला, गणित व विज्ञान जैसे विषयों से उपलब्ध कराये गए हैं।
9. हिन्दू कॉलेज Hindu College (दिल्ली विश्वविद्यालय)
हिन्दू कॉलेज को भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेजों की सूची में इस बार एनआईआरएफ रेटिंग में 9 वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह कॉलेज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध है और दिल्ली कॉलेज में उत्तरी कैंपस में स्थित है। इस कॉलेज की स्थापना 1899 में हुई थी। ये कॉलेज 15 से भी अधिक विभागों से बंटा हुआ है। इस कॉलेज में अनेक विषय है जैसे की हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, वाणिज्य, और संस्कृत आदि पाठ्यक्रमें की शिक्षा दी जाती है।
10. श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स Shri Ram College of Commerce (दिल्ली विश्वविद्यालय)
ये कॉलेज इस बार एनआईआरएफ रेटिंग में 10वें स्थान पर आया है। आपको बता दें ये कॉलेज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध है। इसे एसआरसीसी के नाम से भी जाना जाता है जो की 1920 में स्थापित किया गया था। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को NAAC द्वारा A+ ग्रेड के साथ मान्यता प्राप्त है। आप को बता दें की इस कॉलेज को कॉमर्स (वाणिज्य) विषय के लिए कॉलेजों में पहला स्थान प्राप्त है।
Note:
डिस्क्लेमर: ”इस लेख में बताई गई सभी जानकारी में हमारा उद्देश्य महज जानकारी वा सूचना देना है।”
|| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल (आलेख ), लेख “भारत के 10 सबसे बेस्ट कॉलेज – top-10-college-in-india-2024” जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को तकनीक (Education ) के विषय में पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।
“अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें”…..
By: KP
Edited by: KP