AVN News Desk: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसदी जीतने वाले पप्पू यादव के खिलाफ चुनाव जीतने के 6 दिन बाद ही केस दर्ज हो गया है. वही पूर्णिया के एक बड़े फर्नीचर व्यवसाई ने पप्पू यादव पर एक करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया है.

पूर्णिया पुलिस के मुताबिक पीड़ित फर्नीचर व्यवसाई ने शिकायत में बताया है कि 4 जून को मतगणना वाले दिन पप्पू यादव ने उसे अपने घर बुलाया था. जब व्यवसाई पप्पू यादव के घर पहुंचा तो उन्होंने उससे 1 करोड़ रुपए देने के लिए कहा गया था.

पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि,’पप्पू यादव ने पैसे मांगने के साथ-साथ धमकी भी दी थी. उन्होंने कहा है कि अगर पैसे नहीं मिले तो उसे जान से मार दिया जाएगा. और इसके अलावा पप्पू यादव ने यह भी कहा है कि अगले पांच साल तक वह पूर्णिया के सांसद रहने वाले हैं और उसे तब तक उनसे निपटते ही रहना होगा.’

करीबी के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ

फर्नीचर व्यवसायी की शिकायत के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव के खिलाफ मुफस्सिल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

पूर्णिया पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज

पूर्णिया पुलिस ने कहा है कि शिकायत के आधार पर मुफस्सिल थाना में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एवं उनके सहयोगी अमित यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है. और इसे कांड संख्या 93/2024 के तहत धारा 385, 504, 506 और 34 आईपीसी दर्ज करते हुए अब पूर्णिया पुलिस जांच में जुटी हुई है.

विरोधियों पर लगाया साजिश का आरोप

वही केस दर्ज होने के बाद से ही पप्पू यादव का जवाब भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि,’देश प्रदेश की राजनीति में मेरे बढ़ते प्रभाव और आम लोगों के बढ़ते स्नेह से परेशान लोगों ने आज पूर्णिया में एक घृणित षड्यंत्र रचा है. वही एक अधिकारी और विरोधियों की इस साजिश को पूर्ण रूप से बेनकाब करेंगे. और इस मामले को सुप्रीम कोर्ट के अधीन इसकी निष्पक्ष जांच भी करवाई जाए, जो भी दोषी हो उसे फांसी दे दें.’

बिहार
पूर्णिया से निर्दलीय सांसदी जीतने वाले पप्पू यादव

बिहार के पूर्णिया में कांग्रेस से टिकट चाहते थे पप्पू यादव

आप को बता दें कि हाल ही में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पप्पू यादव पहली बार दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात भी की थी. दरअसल, पप्पू यादव इस लोकसभा चुनाव में पूर्णिया से कांग्रेस का टिकट चाहते थे, लेकिन महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत पूर्णिया सीट लालू यादव की पार्टी आरजेडी के खाते में जाने के बाद फिर पप्पू यादव को कांग्रेस से टिकट नहीं मिल पाया था.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *