AVN News Desk New Delhi: पीएम नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरे शपथ ग्रहण को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रविवार से दो दिन (9 व 10 जून) तक राष्ट्रीय राजधानी में उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र (नो फ्लाइंग जोन) घोषित किया है। वही इस दौरान पैराग्लाइडर, पैरा- मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, हॉट एयर बलून, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट और रिमोट से संचालित विमानों की उड़ान पर भी प्रतिबंध रहेगा। कोई भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वही दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने निषेधाज्ञा आदेश जारी करते हुए बताया है कि ऐसी सूचना है कि भारत विरोधी कुछ आपराधिक, असामाजिक तत्व या आतंकवादी आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। उन्होंने बताया है कि दिल्ली क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित करने के साथ इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के पास ड्रोन और लेजर बीम गतिविधियों को रोकने के लिए भी निषेधाज्ञा लागू की गई है। बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस व सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। किसी भी अनधिकृत वाहन को सुरक्षा क्षेत्रों में प्रवेश करने से रोकने के लिए गहन जांच की जा रही है।

पीएम
फाइल फोटो:दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में तीन स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम

1. आंतरिक परिधि : राष्ट्रपति भवन और कर्तव्य पथ के आसपास का उच्च सुरक्षा क्षेत्र हैं। शपथ समारोह भी यहीं होगा।

2. बाहरी परिधि : उन सभी होटलों के आसपास सुरक्षा की दूसरी परत, जहां विदेशी राष्ट्राध्यक्ष और गणमान्य व्यक्ति ठहरेंगे। और इनमें ताज, मौर्य, लीला और ओबेरॉय होटल शामिल हैं।

3. सबसे बाहरी परिधि मध्य दिल्ली के आसपास सुरक्षा की तीसरी परत, जिसमें जमीन से हवा तक निगरानी और व्यापक सुरक्षा कवर भी शामिल है।

इस तरह होगी पुख्ता निगहबानी

4. खुफिया जानकारी जुटाना: खुफिया एजेंसियां सुरक्षा खतरों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए विदेशी एजेंसियों से समन्वय कर रही हैं। और हर विदेशी नेता के लिए व्यक्तिगत खतरे का आकलन किया जा रहा है।

5. बैकग्राउंड चेक : होटल कर्मचारियों की बैकग्राउंड जांच की भी जाएगी, ताकि सुनिश्चित हो सके कि उनसे सुरक्षा में जोखिम नहीं है।

6. अलग कंट्रोल रूम स्थिति पर नजर रखने और किसी भी सुरक्षा खतरे का जवाब देने के लिए अलग नियंत्रण कक्ष भी बनेगा।

7. राजधानी दिल्ली की सभी सीमाएं सील और अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए राज्य की सभी सीमाओं को सील कर दिया जाएगा।

8. बढ़ाई जाएगी सुरक्षा : इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षा उपस्थिति बढ़ाई जाएगी। परिचालन आवश्यकताओं के आधार पर प्रतिबंधों को और बढ़ाया जा सकता है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *