AVN News Desk: बिहार बीजेपी ने भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह को एनडीए के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए निष्कासित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने पवन सिंह के नाम से चिट्ठी जारी की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि लोकसभा सभा चुनाव में आप राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। और आपका यह काम दल विरोधी है। इस कारण पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इसलिए आपको दल विरोधी काम करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

बिहार

बिहार बीजेपी ने आसनसोल से दिया था टिकट

आप को बता दें कि पवन सिंह ने पहले स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी। और इससे पहले बीजेपी ने उन्हें आसनसोल लोकसभा का टिकट दिया था। बीजेपी चाहती थी कि पवन सिंह आसनसोल से ही चुनाव लड़ें। लेकिन, अगले ही दिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। दरअसल, पवन सिंह बिहार में आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन, जब आरा से केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद आरके सिंह को टिकट दिया गया तब पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।

उपेंद्र कुशवाहा बोले- जनता को भरमाने की कोशिश कर रहे

आप को बता दें कि काराकाट सीट पर मतदान लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को होगा। अभी छठा और सातवें चरण की लोकसभा सीटों पर ज्यादातर दलों का ध्यान है। यहां से एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर पवन सिंह निर्दलीय ही मैदान में उतर चुके हैं। महागठबंधन की ओर से कॉम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने राजा राम सिंह को उतारा है और वह इस बात से खुश भी हैं कि एनडीए के वोटर इस नाम पर बंट रहे हैं। बीजेपी नेता खुले तौर पर उपेंद्र कुशवाहा का साथ दे रहे हैं। इधर, उपेंद्र कुशवाहा भी कह रहे हैं कि पवन सिंह सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए अपनी ताकत दिखाकर जनता को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं।

बिहार
एनडीए उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा

पीएम नरेंद्र मोदी के आने से पहले हो गई कार्रवाई

काराकाट में चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को एक सभा करने वाले हैं. वह उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी के आने से पहले ही भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह पर पार्टी की ओर से कार्रवाई हो गई है.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *