AVN News,IPL Live Score, GT vs PBKS: आईपीएल 2024 : आईपीएल (IPL) के 17वें सीजन के मैच नंबर-17 में आज गुजरात टाइटन्स (GT) का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है. दोनों ही टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह टक्कर चल रहा है. मुकाबले में गुजरात टाइटन की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है, वहीं शिखर धवन पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. गुजरात टाइटन्स ने अबतक खेले तीन में से दो मुकाबले जीते हैं. वहीं पंजाब किंग्स को तीन मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई है. इस मैच में गुजरात टाइटन्स की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग किया. इस मैच में गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 200 रनों का टारगेट दिया है. वही पंजाब किंग्स ने टारगेट का पीछा करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं. सैम करन और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर हैं.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटन्स ने चार विकेट पर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया है. गुजरात टाइटन्स के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 48 गेंदों पर 89 रन बनाए, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे. वहीं साई सुदर्शन ने 19 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली. केन विलियमसन (26) और राहुल तेवतिया (नाबाद 23 रन) ने भी गुजरात के लिए उपयोगी योगदान दिया है. पंजाब किंग्स की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए.

आईपीएल
कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव

इस मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव हुआ है. पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 में जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को शामिल किया गया है. सिकंदर रजा ने इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन की जगह ली है, जो पिछले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स ने डेविड मिलर की जगह केन विलियमसन को शामिल किया गया है.

वही गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल (IPL) में अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं. और इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने दो और पंजाब किंग्स ने एक मैच में जीत हासिल की है. वही पिछली बार दोनों ही टीमें मोहली के ग्राउंड पर आमने-हुई थीं, जिसमें गुजरात टाइटन्स को छह विकेट से जीत मिली थी.

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, केन विलियमसन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद,दर्शन नालकंडे, उमेश यादव .

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, सैम करन, शशांक सिंह, हर्षल पटेल, हरपीत बराड़, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *