AVN News Desk New Delhi: आप नेता को अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल की गिरफ्तार के विरोध में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं।

आप
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल

आज सुबह 10 बजे ‘आप’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी आज सुबह 10 बजे दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

इस साल होली नहीं मनाएगी ‘आप’, 26 को पीएम आवास का घेराव करेंगे

आप (आम आदमी पार्टी) के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा है कि इस साल उनकी पार्टी होली नहीं मनाएगी। उन्होंने बताया है कि 26 मार्च को हम प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

कल पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका जाएगा

वही आम आदमी पार्टी (AAP) ने एलान किया है कि 24 मार्च को दिल्ली में जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका जाएगा।

मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि पूरे देश में लोग इस गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। 23 मार्च, 2024 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर हमारे मंत्री, पदाधिकारी, पार्षद, INDIA गठबंधन के नेता सभी लोग 10 बजे शहीदी पार्क पहुंचकर इस तानाशाही के खिलाफ देश को बचाने का संकल्प लेंगे। और इस तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगे.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *