AVN News Desk Noida Uttar Pradesh : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी एक नई लिस्ट जारी कर दी है. समाजवादी पार्टी (सपा) ने 6 और सीटों पर प्रत्याशी यानी उम्मीदवार घोषित किया है. बागपत, संभल, पीलीभीत, घोसी , नोएडा और मिर्जापुर में सपा ने प्रत्याशी उतारे हैं. संभल से शफीकुर रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क, नोएडा से राहुल अवाना, पीलीभीत से भगत सरन गंगवार, बागपत से मनोज चौधरी, घोसी से राजीव राय और मिर्जापुर से राजेंद्र सिंह बिंद को टिकट दिया गया है.

लोकसभा

समाजवादी पार्टी ने चौथी लिस्ट में 7 नामों का ऐलान किया था. इसमें बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, हाथरस से जसवीर बाल्मीक, लालगंज से दरोगा सरोज को मौका दिया गया है.

समाजवादी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे. सपा ने बदायूं, कैराना और बरेली जैसी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. बदायूं सीट पर पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदला और शिवपाल यादव को टिकट दिया है. वही पहली लिस्ट में इस सीट से धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा गया था.

समाजवादी पार्टी ने पहली लिस्ट में 16 उम्मीदवार उतारे थे

समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. वही धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव, डिंपल यादव, जैसे बड़े नेताओं की सीटों की घोषणा की गई थी. ओर वही समाजवादी पार्टी की पहली लिस्ट में 11 ओबीसी, 1 मुस्लिम, 1 दलित, 1 ठाकुर, 1 टंडन और 1 खत्री उम्मीदवार शामिल हैं. 11 ओबीसी उम्मीदवारों में 4 कुर्मी, 3 यादव, 2 शाक्य, 1 निषाद और 1 पाल समुदाय से हैं. सपा ने अयोध्या लोकसभा (सामान्य सीट) पर दलित वर्ग के पासी प्रत्याशी को टिकट दिया गया है. यूपी एटा और फर्रूखाबाद में पहली बार यादव की जगह शाक्य बिरादरी के नेताओं को टिकट दिया गया था.

लोकसभा चुनावों के लिए दूसरी लिस्ट में इन्हें मिला था मौका

समाजवादी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट में 11 उम्मीदवारों को मौका दिया है. पार्टी ने मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक को टिकट दिया है, गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को टिकट दिया गया है. सपा ने हरदोई से उषा वर्मा, मिश्रिख लोकसभा सीट से रामपाल राजवंशी, शाजहांपुर से राजेश कश्यप, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह बघेल, चंदौली से वीरेन्द्र सिंह और आंवला लोकसभा सीट से नीरज मौर्य को टिकट दिया गया था.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *