AVN News Desk New Delhi: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सांसद और नवघोषित प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह रावत का एक कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ है. कथित अश्लील वीडियो वायरल होने पर सांसद के प्रतिनिधि दिनेश चंद्र रावत ने वहा के पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को दी गई इस शिकायत में वीडियो को फर्जी बताया गया है और इसे एडिटेड बताया गया है. पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की गई है.

उत्तर प्रदेश बाराबंकी से मौजूदा बीजेपी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत

आप को बता दें कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शनिवार को ही जारी की है. बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारने का ऐलान किया है. वहीं, बीजेपी ने बाराबंकी से उपेन्द्र सिंह रावत को मैदान में फिर से उतारा है.
जैसे ही उपेन्द्र सिंह रावत को बाराबंकी से प्रत्याशी घोषित किया गया है, उनका एक विदेशी महिला के साथ कथित तौर से अश्लील वीडियो वायरल हो गया है.

“मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई है”

वहीं, इस मामले में सांसद और प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत ने बताया है कि ये मेरा वीडियो नहीं है. यह फेक वीडियो है, जो कि AI पद्धति पर बनाया गया है. इसमें एडिट कर के मेरा चेहरा लगा दिया गया है. ये 2022 और 2023 के है सारे वीडियो है. मुझे बदनाम करने के लिए ही ऐसा किया गया है. इससे उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई है. मैंने मुकदमा दर्ज करवा दिया है.

उत्तर प्रदेश
बीजेपी सासंद उपेन्द्र सिंह रावत

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *