AVN News Desk: झारखंड के जामताड़ा से बड़ी और बुरी खबर आई है. जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच कई लोगों पर ट्रेन चढ़ गई है. इस भयानक हादसे में 12 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए ऐसा कहा जा रहा है. अब तक 2 लोगों का शव बरामद हो चुके हैं. ज्यादा अंधेरा होने की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या का सही अनुमान अभी सामने नहीं आया है. ज्यादा अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी देरी हो रही है.

झारखंड
झारखंड भयानक हादसे में 12 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए

जानकारी के मुताबिक, डाउन लाइन में बेंगलुरु-यशवंतपुर एक्सप्रेस उस पटरी से गुजर रही थी. इसी बीच लाइन के किनारे में डाली गई गिट्टी का धूल (डस्ट) उड़ रहा था, लेकिन धूल को देखकर ट्रेन चालक को अंदेशा हुआ कि ट्रेन में आग लग गई है और धुंआ निकल रहा है.

झारखंड में ईएमयू ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत

इस वजह से ट्रेन को रोकते ही सभी यात्री भी उतर गए, इसी बीच अप में जा रही ईएमयू (EMU) ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत हो गई है.

इस हादसे पर रेलवे ने क्या कहा?

इस मामले पर रेलवे की तरफ से एक बयान आ गया है. रेलवे की तरफ से आग लगने की आशंका वाली बात को नहीं कही गई है. बताया गया है कि ट्रेन नंबर 12254 अलार्म चेन को खींचने की वजह से रुकी हुई थी. तब ही दो लोग ट्रैक पर आ गए जिनको MEMU ट्रेन ने कुचल दिया है. रेलवे अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की कोई भी घटना नहीं हुई थी. रेलवे का कहना है कि मारे जाने वाले सभी ट्रेन के यात्री नहीं थे. इस मामले की छान बीन ओर जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी को भी बना दी गई है.

इस मामले पर जामताड़ा के डिप्टी कमिश्नर का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि, ‘जामताड़ा में कालाझरिया रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन यात्रियों पर चढ़ गई है. कुछ लोगों की ट्रेन के चपेट में आने से मौत की सूचना भी मिली है. कितने लोगों की जान गई है ये बाद में ही कंफर्म हो पाएगा. मौके पर मेडिकल टीम और एम्बुलेंस भी पहुंच चुकी हैं.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *