AVN News Desk New Delhi: जनता दल यूनाईटेड (JDU) के अंदर चल रहे उठापटक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे हैं। बिहार भवन में दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो रही है। इससे पहले मीडिया से बातचीत करते जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की खबरों को खारिज करते हुए कहा, “नीतीश कुमार हमारे सर्वोच्च नेता हैं।” जदयू एक है और एक ही रहेगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली में ही शाम चार से पांच बजे के बीच जदयू के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक है। इसमें सीएम नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद रहेंगे।

नीतीश कुमार

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले- सब नॉर्मल है

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को दिल्ली में शुरू होने वाले दो दिवसीय पार्टी सम्मेलन से पहले अपनी पार्टी में बड़े संगठनात्मक बदलाव की अफवाहों के बारे में पूछे गए सवालों को टाल दिया है। आप को बता दें कि दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा है कि ये बैठकें हर साल होती हैं। सब नॉर्मल है आप को बता दें कि जब मुख्यमंत्री से पूछा गया है कि क्या 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली जेडीयू की महत्वपूर्ण बैठक में ललन सिंह द्वारा अपने इस्तीफे की औपचारिक पेशकश करने की संभावना है, तो उन्होंने इसका सीधा जवाब नहीं दिया है।

 

नीतीश कुमार

एनडीए (NDA) में शामिल होने की अफवाह

वहीं, मुख्यमंत्री ने एनडीए में शामिल होने की अफवाहों के बारे में पूछे गए सवालों को भी टाल दिया है। उनका ध्यान वरिष्ठ बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी के दावे पर भी गया, जो पूर्व डिप्टी सीएम के रूप में ललन सिंह को करीब से जानते थे। गौरतलब यह है कि बीजेपी नेता ने दावा किया है कि नीतीश कुमार की एनडीए खेमे में संभावित वापसी के बारे में अटकलें जानबूझकर उनकी पार्टी के द्वारा ही फैलाई जा रही थीं, जो कि बिहार में ग्रैंड अलायंस पार्टनर्स राजद और कांग्रेस पार्टी को नियंत्रण में रखने के उनके गेमप्लान का हिस्सा था।

 

नीतीश कुमार

केसी त्यागी ने कहा है कि वह इस्तीफा क्यों देंगे?

जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा है कि ललन सिंह जेडीयू का अध्यक्ष पद नहीं छोड़ेंगे, ना बीजेपी में जाएंगे. उन्होंने कहा है कि ये सब झूठ फैलाया जा रहा है. ये सारी बातें पूरी तरह से भ्रामक हैं. उन्होंने कहा है कि हम कल सुबह 11.30 बजे फिर मिलेंगे. ललन सिंह ने इस्तीफा नहीं दिया है, वह भाजपा के साथ भी नहीं जा रहे हैं.

वही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर अटकलों का बाजार काफी गर्म है. इसी बीच केसी त्यागी ने कहा है कि ललन सिंह ने आज भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की और कल भी वह ही कार्यकारणी की अध्यक्षता करेंगे. उन्होंने कहा है कि ललन सिंह जेडीयू का अध्यक्ष पद नहीं छोड़ेंगे, ना बीजेपी में जाएंगे. उन्होंने कहा है कि सब झूठ फैलाया जा रहा है. ये सब बातें पूरी तरह से भ्रामक हैं.

केसी त्यागी ने कहा है कि मैं ललन सिंह के इस्तीफे की अटकलों को सिरे से ख़ारिज करता हूं. ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन पार्टी के अध्यक्ष हैं. उन्होंने आज राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता भी की है. कल साढ़े 11 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. उसके बाद ही परिषद की बैठक होगी. इसमें जो फ़ैसले लिए जाएंगे, उसके बारे में हम आपको अवगत भी कराएंगे. केसी त्यागी ने ललन सिंह को लेकर कहा है कि वह इस्तीफा क्यों देंगे? सीएम नीतीश कुमार, ललन सिंह और मैं पिछले 48 साल से साथ हैं. आप को बता दें कि आज दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई है. यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण हो गई थी, क्योंकि ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि ललन सिंह जेडीयू (JDU ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि पार्टी और खुद सीएम नीतीश ने भी ऐसी खबरों को खारिज कर दिया था. वहीं ललन सिंह ने दिल्ली पहुंचकर मीडिया से बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी की ओर से ऐसी सभी खबरों को खारिज कर दिया है. ललन सिंह ने कहा था कि भाजपा चाहे जितना जोर लगा ले, लेकिन जेडीयू एक है, एक ही रहेगा. इससे पहले पटना में जब सीएम नीतीश से मीडिया ने ललन सिंह को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने सभी सवाल टाल दिए थे. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष बनने से इनकार किया और कहा है कि दिल्ली यात्रा नियमित है. पार्टी बैठक को लेकर उन्होंने कहा ये एक NORMAL बैठक है जो हर साल होती है. ये मीटिंग की परंपरा है. कुछ भी खास नहीं है. दरअसल, पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों को लेकर भी खूब चर्चा चल रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि बैठक से पहले जेडीयू दिल्ली ऑफिस में लगे पोस्टर बड़े संकेत दे रहे हैं. दिल्ली पार्टी कार्यालय के बाहर जो पोस्टर लगाए गए हैं, उसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की फोटो ही नहीं है. लगे पोस्टर में सिर्फ सीएम नीतीश कुमार ही दिखाई दे रहे हैं. ये पोस्टर उन अटकलों की पुष्टि करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मौजूदा अध्यक्ष ललन सिंह की कुर्सी छीनी जा रही है.

नीतीश कुमार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *