AVN News Desk New Delhi: केंद्र सरकार ने एक अवमानना याचिका के जवाब में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ को सूचित किया कि गुटखा कंपनियों के विज्ञापन करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुख खान व अजय देवगन को नोटिस जारी किए गए हैं.

वकील ने याचिका में क्या कहा था?

हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ (Lucknow Bench) में दाख़िल याचिका में सुनवाई के दौरान भारत सरकार के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ने लखनऊ खंडपीठ में जस्टिस राजेश चौहान की बेंच में सुनवाई के दौरान दलील दी गई कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की तरफ से गुटखा कंपनियों का प्रचार करने के मामले में अक्षय कुमार शाहरुख खान और अजय देवगन को बीते अक्टूबर महीने में नोटिस (Notice) जारी की गई है.

अधिवक्ता (एडवोकेट) मोतीलाल यादव की तरफ से दाखिल की गई इस याचिका में भारत सरकार के द्वारा पदम सम्मान से सम्मानित कलाकारों के द्वारा गुटखा का प्रचार किया जा रहा है. कलाकारों के द्वारा गुटखा का प्रचार कर लोगों को भ्रमित (Confused) किया जा रहा है. इसी याचिका पर नोटिस का जवाब नही देने पर बीते अगस्त 2023 को हाई कोर्ट ने कैबिनेट सेक्रेटरी को, चीफ कमिश्नर और उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण को अवमानना का नोटिस जारी किया गया था.

नोटिस का जवाब दाखिल करते हुए शुक्रवार को सुनवाई के दौरान डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ने कहा है कि 20 अक्टूबर को अभिनेता किंग खान से पॉपुलर शाहरुख खान अक्षय कुमार और अजय देवगन को नोटिस दिया जा चुका है. वही बिग बी अमिताभ बच्चन ने गुटखा कंपनी से एग्रीमेंट खत्म होने के बावजूद विज्ञापन में दिखाने पर संबंधित पान मसाला कंपनी को लीगल नोटिस भेजा है. हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 मई 2024 तय की है.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *