तमिलनाडु पटाखा विस्फोट : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में दो अलग-अलग पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट से भयानक आग लगने के बाद मंगलवार (17 अक्टूबर) को 13 लोगों को अपने जान से हाथ धोना पड़ा है. ये आग पटाखा विस्फोट के कारण लगी थी.

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के रंगापलयम स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सबसे पहले हादसा हुआ. वहीं दूसरी घटना जिले के कम्मापट्टी गांव में हुई है. न्यूज स्पोर्ट्स के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि पुलिस, दमकल, बचाव सेवा कर्मी और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने और पीड़ितों को बचाने की भरपूर कोशिश की.

एक अधिकारी ने बताया है कि पुलिस को आशंका है कि मारे गए लोग मजदूर हो सकते हैं. इसका कई वी़डियो भी सामने आया है. विडियो में आप देख सकते हैं कि आगे बुझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन लगातार फैक्ट्री में से धुआं निकल रहा है. पठाखा फैक्टरी में विस्फोट करीब पांच घंटे पहले हुआ था.

सीएम एमके स्टालिन ने क्या कहा?

इंडियन एक्सप्रेस ने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के हवाले से बताया है कि उन्होंने जान गंवाने वाले परिवार को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की है. वहीं घायल होने वाले लोगों के घरवाले को 1-1 लाख रुपये दिए जाएंगे.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *